Move to Jagran APP

गेहूं की फसल में लगाई आग, नामजद मुकदमा दर्ज

शमसाबाद के बांस दौलतराम का मामला आठ बीघा की फसल जली

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 06:20 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 06:20 AM (IST)
गेहूं की फसल में लगाई आग, नामजद मुकदमा दर्ज
गेहूं की फसल में लगाई आग, नामजद मुकदमा दर्ज

जागरण टीम, आगरा। खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे आठ बीघा फसल जल गई। किसान ने साजिशन फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

शमसाबाद के गांव बांस दौलतराम निवासी सुल्तान सिंह बताया कि उन्होंने अपने आठ बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी। रविवार को उन्होंने गेहूं कटवाया था। वे इसे खेत पर ही छोड़ आए थे। आरोप है कि पास के गांव गढ़ मढ़ैया निवासी मोहित, गोलू, ऋषभ व दो-तीन अज्ञात लोगों ने रात नौ बजे उनके खेत में आग लगा दी। इससे उनकी फसल जल गई। इधर, आग की जानकारी पर जब तक फायरब्रिगेड पहुंची, फसल जल चुकी थी। थानाध्यक्ष शमसाबाद प्रदीप कुमार ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। गेहूं की फसल जली, मुकदमा

जागरण टीम, आगरा। जगनेर के भवनपुरा में रविवार को आग में जली पांच बीघा गेहूं की फसल के मामले में अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। जगनेर के गांव भवनपुरा निवासी सगे भाई रामवीर शर्मा, संतोष, सोमेश्वर ने बताया कि उनकी फसल खेत में कटी पड़ी थी। रविवार रात को किसी ने इसमें आग लगा दी। इससे पूरी फसल जल गई। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बालू से भरे दो ट्रक पकड़े, एक लाख जुर्माना

जागरण टीम, आगरा। बालू लेकर जा रहे दो ट्रकों को जैतपुर पुलिस ने जब्त कर लिया। उन्हें सीज किया गया है। एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों ट्रकों को सोमवार को नहटौली तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। ट्रक चालकों के पास रायल्टी के दस्तावेज नहीं थे। दोनों वाहनों पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। उक्त बालू को खनन कर बिक्री करने ले जाया जा रहा था। दोनों ट्रकों में बालू ओवरलोड थी। दो घंटे बंद रहा पैंटून पुल, स्लीपर हटने से थमा आवागमन

जागरण टीम, आगरा। चंबल नदी के पिनाहट घाट पर मध्यप्रदेश की सीमा में जाने वाला पैंटून पुल सोमवार दोपहर 12 बजे से दो घंटे के लिए बंद रहा। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल सोमवार को पैंटून पुल पर लगे लकड़ी के स्लीपर वाहनों के निकलने के लिए स्थान से खिसक गए थे। इससे पुल एक तरफ झुक गया था। हादसे की आशंका के मद्देनजर विभागीय कर्मियों ने इस पर आवागमन रोक दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को चालू किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.