Move to Jagran APP

आगरा में सगाई समारोह में हो गई मारपीट और पथराव, दो घायल

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के लड़मदा गांव में देर रात हुई घटना मुकदमा दर्ज। पूर्व प्रधान के परिवार से मारपीट। आरोपितों की गिरफ्तारी को उनके घर दबिश दी लेकिन वे फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 11:45 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 11:45 AM (IST)
आगरा में सगाई समारोह में हो गई मारपीट और पथराव, दो घायल
लडुामदा में पूर्व प्रधान के परिवार के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी।

आगरा, जागरण संवाददाता। जगदीशपुरा क्षेत्र में पूर्व ग्राम प्रधान के पौत्र के सगाई समारोह में पड़ोसियों ने उनके रिश्तेदार से अभद्रता कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट के बाद पथराव हुआ। इसमें पूर्व प्रधान और उनके बेटे घायल हो गए। देर रात पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

prime article banner

जगदीशपुरा क्षेत्र के लड़ामदा गांव में पूर्व प्रधान कृपाल सिंह के पौत्र ललित का रविवार को सगाई समारोह था। घर के बाहर ही पंडाल लगाकर आयोजन चल रहा था। इसी बीच पड़ोस के भूपेंद्र और उनके परिवार के लाेग वहां पहुंच गए। वे कृपाल सिंह के रिश्तेदारों से अभद्रता करने लगे। कृपाल सिंह ने विरोध किया तो आरोपित उनसे भी भिड़ गए। कृपाल सिंह का आरोप है कि भूपेंद्र और उनके परिवार के लोगों ने उनसे मारपीट के बाद पथराव कर दिया। इससे सगाई समारोह में भगदड़ मच गई। कार्यक्रम भी बीच में रुक गया। पथराव में कृपाल सिंह और उनके बेटे पुष्पेंद्र घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित वहां से भाग गए। इसके बाद सगाई कार्यक्रम पूरा हुआ। कृपाल सिंह और उनके बेटे पुष्पेंद्र का देर रात पुलिस ने मेडिकल कराया। कृपाल सिंह के बेटे पप्पू ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है। आरोप है कि भूपेंद्र और उनके परिवार के लोग साजिशन उनके कार्यक्रम में पहुंचे थे। झगड़े की पहले से ही उन्होंने तैयारी कर ली थी। रिश्तेदार से झगड़ने के बाद उन्होंने पथराव कर दिया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को उनके घर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.