Move to Jagran APP

तांत्रिक क्रिया के चक्कर में भाइयों में चले डंडे, कई घायल, जानें पूरा मामला

घर पर चल रहा था अनुष्ठान, पड़ोसी के घर में फेंक दिया नीबू। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 01:46 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 05:17 PM (IST)
तांत्रिक क्रिया के चक्कर में भाइयों में चले डंडे, कई घायल, जानें पूरा मामला
तांत्रिक क्रिया के चक्कर में भाइयों में चले डंडे, कई घायल, जानें पूरा मामला

आगरा, जेएनएन। एक नीबू ने दो पक्षों के बीच जमकर विवाद कराया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मामला थाना सिकंदरा के गांव सींगना बुर्ज के मौजा नगला भूपला में तांत्रिक क्रिया के चक्कर मेंं एक ही परिवार के लोग आपस में भिडऩे का है। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

loksabha election banner

घटना रविवार दोपहर की है। नगला भूपला निवासी राम गोपाल व सोरन सिंह आपस में सगे भाई हैं। दोपहर करीब एक बजे सोरन सिंह अपने घर में कुछ अनुष्ठान करा रहा था। इसी बीच रामगोपाल के घर में किसी ने नींबू फेंक दिया। इस पर रामगोपाल पक्ष के लोगों ने अपने ऊपर तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप लगाते हुए सोरन सिंह के घर पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसमें सोरन सिंह उनकी पत्नी किरण देवी, पुत्र देवेंद्र व आरती गंभीर रूप से घायल हो गए। सोरन सिंह के पुत्र हरि सिंह ने थाना सिकंदरा में रामगोपाल, राहुल, राजवती, सीमा, कोमल व योगेश के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.