Move to Jagran APP

Tractor March: दिल्ली ट्रैक्टर मार्च में अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल होंगे आगरा के किसान

आगरा मंडल के किसानों ने 26 जनवरी को दिल्‍ली जाने की कर ली है तैयारी। वह अपने-अपने ट्रैक्टरों से 25 जनवरी को रवाना होंगे। इसके लिए जिले के दूसरे किसान संगठनों का भी समर्थन जुटाया जा रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 11:46 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 11:46 AM (IST)
Tractor March: दिल्ली ट्रैक्टर मार्च में अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल होंगे आगरा के किसान
आगरा के किसान भी दिल्‍ली के ट्रैक्‍टर मार्च में शामिल होने की तैयारी में हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया है। इस ट्रैक्टर मार्च में आगरा के किसान भी शामिल होंगे। वह अपने-अपने ट्रैक्टरों से 25 जनवरी को रवाना होंगे। इसके लिए जिले के दूसरे संगठनों का भी समर्थन जुटाया जा रहा है।

loksabha election banner

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा है कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई सिर्फ पंजाब और हरियाणा के किसानों की नहीं है। इस कानून से उत्तर प्रदेश के किसान भी प्रभावित होंगे। उनका भी उत्पीड़न होगा। हमें भी यह कानून मंजूर नहीं है। केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। जब किसान कानून को नहीं चाहता तो जबरन क्यों थोपने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकारी इस तानाशाही के खिलाफ 26 जनवरी को दिल्ली में जो ट्रैक्टर मार्च होने जा रहा है, उसमें आगरा के किसान भी शामिल होंगे। यहां से भी ट्रैक्टरों का काफिला दिल्ली जाएगा। हम लोग एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। श्याम सिंह चाहर ने कहा कि इन कानूनों के जरिये केंद्र सरकार चुनिंदा बड़े व्यापारिक घरानों को ही लाभ पहुंचाना चाहती है। इन कानूनों से किसान बर्बाद हो जाएगा। किसान नेता सोमवीर यादव ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए जिले के तमाम किसान तैयार हैं। वह दिल्ली जाकर इन कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। तीनों नये कृषि कानून हमें किसी कीमत पर मंजूर नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.