Move to Jagran APP

Kisan Andolan: दिल्ली में हुंकार भर रहे ताजनगरी के किसान, सैंकड़ों पहुंचे आंदोलन में

Kisan Andolan सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी के नेृतत्व में 155 किसानों का जत्था दिल्ली पहुंच चुका है। बीते मंगलवार को किसान नेता मुकेश पाठक के नेतृत्व में भी तमाम किसान दिल्ली पहुंचे। बीते रविवार से मंगलवार के बीच 200 किसान दिल्ली पहुंच चुके हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 09:54 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 09:54 AM (IST)
Kisan Andolan: दिल्ली में हुंकार भर रहे ताजनगरी के किसान, सैंकड़ों पहुंचे आंदोलन में
दिल्ली में चल रहे किसान आंदाेलन में पहुंचे आगरा के किसान।

आगरा, जागरण संवाददाता। नये कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा के किसान लगभग डेढ़ महीने से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। अब ताजनगरी के किसानों ने दिल्ली कूच शुरू कर दी है। बीते रविवार से मंगलवार के बीच 200 किसान दिल्ली पहुंच चुके हैं। पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है। आंदोलन में पहुंचे जत्थों में महिलाएं भी शामिल हैं। जोकि न सिर्फ तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं बल्कि भंडारे की व्यवस्थाओं में भी हाथ बंटा रही हैं।

loksabha election banner

सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी के नेृतत्व में 155 किसानों का जत्था दिल्ली पहुंच चुका है। बीते मंगलवार को किसान नेता मुकेश पाठक के नेतृत्व में भी तमाम किसान दिल्ली पहुंचे। इस आंदोलन की शुरुआत आगरा से उस समय हुई थी, जब नवंबर के आखिर में समाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दिल्ली जाने से सैंया बार्डर पर रोक दिया था। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कृषि कानूनों के विरोध में यहीं पर 48 घंटे धरना दिया था। इसके बाद ही उन्हें यहां से आगे जाने दिया गया था। इसके बाद कृषि कानून के विरोध में जिले में कई कार्यक्रम हुए। सोमवार को एक जत्था दिल्ली भी पहुंच गया है। इस जत्थे में शामिल महिलाओं ने भंडारे की कमान संभाली हुई है। आंदोलनकारी किसानों के लिए भोजन तैयार करने में भंडारे में कार्य कर रहे दूसरे लोगों का हाथ बंटा रही हैं। वहीं, किसान नेता सोमवीर यादव को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.