Move to Jagran APP

मधुर के नाम पर मनोज ने लगाई दौड़, जानिये सेना भर्ती में कैसे पहुंचा मुन्नाभाई

मथुरा में चल रही सेना भर्ती के दूसरे दिन फीरोजाबाद जिले के 11 हजार थे आवेदक। भर्ती दौड़ पूरी होने पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया फर्जी आवेदक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 02:13 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 02:13 PM (IST)
मधुर के नाम पर मनोज ने लगाई दौड़, जानिये सेना भर्ती में कैसे पहुंचा मुन्नाभाई
मधुर के नाम पर मनोज ने लगाई दौड़, जानिये सेना भर्ती में कैसे पहुंचा मुन्नाभाई

आगरा, जेएनएन: मथुरा-आगरा रोड पर वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के पास ईगल गार्डन में चल रही सेना भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को मुन्नाभाई पकड़ा गया। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन फीरोजाबाद जिले के करीब 11 हजार आवेदकों में से आठ हजार युवकों ने दौड़ में भाग लिया था। शिकोहाबाद निवासी मधुर के नाम पर मनोज नामक युवक ने दौड़ लगाई। मनोज ने दौड़ पूरी भी कर ली लेकिन इसके बाद हुई चेकिंग में मनोज पकड़ा गया। सुरक्षाकर्मियों ने मधुर को भी पकड़ लिया लेकिन किसी तरह मनोज मौके से भाग निकला। फिलहाल मधुर से पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

शुक्रवार को भी सोल्जर जनरल ड्यूटी के आवेदक अधिक थे। इससे पूर्व गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे से सेना की भर्ती शुरू हो गई थी। 25 नवंबर तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन हाथरस जिले के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। भर्ती को लेकर सेना, प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के साझा पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही भर्ती स्थल की तरफ आम आदमी की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केवल प्रवेश पास प्रस्तुत करने पर ही ईगल गार्डन की तरफ जाने की इजाजत दी गई। भर्ती स्थल के बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आंतरिक सुरक्षा और भर्ती की व्यवस्था के लिए सेना ने करीब 250 जवान लगाए हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरन भर्ती स्थल की निगरानी के लिए आसमान में हेलीकॉप्टर भी मंडरा रहा है। सेना की प्राथमिकता फर्जी आवेदक रोकने की है। गुरुवार को देर रात तक अभ्यार्थियों की टेस्टिंग चलती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.