श्रीराम के मंदिर निर्माण में सबकी हो भागीदारी
बैठक कर मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए की अपील महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर
जागरण टीम, आगरा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निमार्ण में सभी के सहयोग के लिए शनिवार को देहात के अलग-अलग क्षेत्रों में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की गई।
बाह: जैतपुर के डब्बल मैरिजहोम में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर अनुषांगिक संगठनों ने बैठक का आयोजन किया। इसमें पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि प्रभु राम देश की अस्मिता के प्रतीक हैं। कई दशकों के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। हमें भी उसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। संजीव पालीवाल, महिपाल सिंह, विजय चौधरी, कमलेश, मुकेश, राम नरेश पाराशर, संतोष सिंह गहलौत, भूपेंद्र भदौरिया, सोनू प्रधान, प्रदीप भदौरिया, राजीव राठौड, शिवकुमार शर्मा, रामवरन कुशवाह आदि मौजूद रहे।
पिनाहट: कस्बा स्थित लाला रामकिशन की धर्मशाला में मातृ मंडल सेवा भारती के तत्वाधान में राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के लिए महिलाओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें निधि समर्पण अभियान में महिलाओं की सहभागिता पर जोर दिया। रीना कुशवाह, जिलाध्यक्ष शिवानी चौधरी, संजीव, जिला सह संघचालक राजेश पालीवाल, सुनील गुप्ता, रेखा गुप्ता, रीना गुप्ता, संगीता शर्मा, शकुतला देवी, सपना आदि मौजूद रहे। वीडियो गेम से दूरी बनाएं छात्र-छात्राएं
जागरण टीम, आगरा। पिनाहट कस्बा के शाति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष पिनाहट अमित कुमार सिंह ने कहा कि वे वीडियो गेम से दूरी बनाएं। इसके माध्यम से भी साइबर अपराधी सक्रिय हैं। उन्होंने फ्राड काल से बचने की सलाह भी दी। स्कूल प्रबंधक रनवीर सिंह भदौरिया ने थानाध्यक्ष का माला पहनाकर व शाल उड़ाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य जगदीश कुशवाह, एसके पाठक, देवेंद्र, अजीत शर्मा, रजत गुप्ता, आशुतोष, विनय, बेबी आदि मौजूद रहे। हेल्पिग हैंड ने नाले से निकाल गोवंश का कराया इलाज
जागरण टीम, आगरा। बटेश्वर स्थित नाले में शनिवार को गोवंश नाले में गिर गया। इसकी जानकारी हेल्पिंग हैंड को दी गई। टीम ने गोवंश को नाले से बाहर निकाला और उसका उपचार कराया। बबलू भारतीय, वैभव शर्मा, आशीष राजपूत ,डा मनोज, अभिषेक, मोहित, मनीष राजपूत आदि मौजूद रहे।