Move to Jagran APP

Events in Agra: आगरा में खाटू श्‍याम की निकलेगी शोभायात्रा, कृषि कानूनों के विरोध में होगा प्रदर्शन, जानिए और क्या होगा शहर में आज खास

भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा कृषि कानूनों की लगातार खिलाफत कर रहे हैं। दोनों संगठन संयुक्त रूप से शुक्रवार को सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी के गेट पर आढ़तियों के साथ में सुबह 10 बजे से कृषि कानूनों को काला करार देकर प्रदर्शन करेंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 07:57 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 07:57 AM (IST)
Events in Agra: आगरा में खाटू श्‍याम की निकलेगी शोभायात्रा, कृषि कानूनों के विरोध में होगा प्रदर्शन, जानिए और क्या होगा शहर में आज खास
आगरा में आज विभिन्‍न राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने चार पूरे होने पर राजा बलवंत सिंह डिग्री कालेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन करेगा। भाजपा का चार साल बेमिसाल नामक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि व नेता शामिल होकर प्रदेश सरकार का उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

loksabha election banner

कृषि कानूनों का विरोध

भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा कृषि कानूनों की लगातार खिलाफत कर रहे हैं। दोनों संगठन संयुक्त रूप से शुक्रवार को सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी के गेट पर आढ़तियों के साथ में सुबह 10 बजे से कृषि कानूनों को काला करार देकर प्रदर्शन करेंगे।

खाटू श्याम की शोभायात्रा

जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में 19 से 27 मार्च तक फाल्गुन महोत्सव व मंदिर का वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। शुक्रवार को इसकी शुरुआत भव्य शोभायात्रा से होगी, जो श्री मनकामेश्वर मंदिर से दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी। यह बरात मार्ग से होती हुई जीवनी मंडी स्थित मंदिर पहुंचेगी।

श्रीमद् भागवत कथा

ताजनगरी स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को कलश व आमंत्रण यात्रा से होने जा रही है। यह पंचवटी कालोनी मंदिर से शुरू होगी। वहीं वृंदावन की पंडित गरिमा किशोरी अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगी।

वहीं दयालबाग, यमुना घाट स्थित संत श्री अरविंद महाराज आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही प्रहलाद जी की कथा सुनाई जाएगी।

रोजगार मेला

साईं का तकिया स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियां विभिन्न पदों पर बेरोजगार युवाओं का चयन करेंगी।

फूड फेस्टिवल

फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाइ मैरियट में शुक्रवार से एशियन फूड फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। शाम सात बजे से शुरू होने वाला आयोजन 27 मार्च तक चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.