Move to Jagran APP

Events in Agra: कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेला व कृषक संगोष्ठी आज, आगरा आएंगी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर, जानिए और क्या होगा शहर में खास

किसान मेले का उद्घाटन व अध्यक्षता किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर करेंगे। मुख्य अतिथि भारतीय मौसम विभाग के कृषि मौसम प्रभाग प्रमुख डा. केके सिंह होंगे। इस दो दिवसीय किसान मेले में पहले दिन उद्घाटन व फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम कृषक गोष्ठी होगी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 07:17 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 07:17 AM (IST)
Events in Agra: कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेला व कृषक संगोष्ठी आज, आगरा आएंगी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर, जानिए और क्या होगा शहर में खास
आगरा में शनिवार को दिनभर राजनीतिक एवं सांस्‍कृतिक गतिविधियां रहेंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। आरबीएस कालेज, बिचपुरी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को किसान मेला व कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह साढ़े 11 बजे होगी।

loksabha election banner

उद्घाटन व अध्यक्षता किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर करेंगे। मुख्य अतिथि भारतीय मौसम विभाग के कृषि मौसम प्रभाग प्रमुख डा. केके सिंह होंगे। इस दो दिवसीय किसान मेले में पहले दिन उद्घाटन व फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम कृषक गोष्ठी होगी। साथ ही फसल, पशु, सिलाई-कढ़ाई, बुनाई, गृह सज्जा, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

बैठक

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेट व पश्चिमी उप्र प्रभारी विद्या नेगी शनिवार को आगरा आएंगी। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा अटल व प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कठेरिया भी आएंगी। उनके आगमन पर घटिया आजम खां स्थित हरियाली वाटिका पर सुबह 11 बजे बैठक करेंगी। इसके बाद प्रेस से वार्ता करेंगी।

मुनि सुब्रतनाथ महामंडल विधान

शनिवार को शनि अमावस्या के मौके पर मोती कटरा, हनुमान चौराहा स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर श्री मुनि सुब्रतनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे होगी।

सम्मान समारोह

सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने दिल्ली गेट स्थित सरकार हास्पिटल में तीन दिवसीय निश्शुल्क परामर्श व सर्जरी कैंप का आयोजन किया था। शनिवार को इसका समापन होगा, इसमें अपनी निश्शुल्क सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को ट्रस्ट सम्मानित करेगा।

काव्य संग्रह का लोकार्पण

आगरा रायटर्स एसोसिएशन के द्वारा शिक्षिका व कवयित्री अलका अग्रवाल के तीसरे काव्य संग्रह इंद्रधनुष का लोकार्पण शनिवार को किया जाएगा। तीसरे पहर तीन बजे से संजय प्लेस स्थित यूथ हास्टल में होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन उप्र महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित होंगी

मुशायरा व कवि सम्‍मेलन

वहीं वीएच मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट स्व. बिस्मिल्लाह खां की 16वीं पुण्यतिथि पर आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन 15 मार्च के यूथ हास्टल में करने जा रहा है। इसकी जानकारी देने के लिए संस्था शनिवार को तीसरे पहर 3 बजे प्रेसवार्ता करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.