Move to Jagran APP

Death by Corona: सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रयासों के बावजूद नहीं बच सके सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन

सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री प्रो. रामगोपाल यादव ने भी उनके बेहतर उपचार के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की थी। बताया जा रहा है कि उनके प्रयासों से ही रईसउद्दीन को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा सका था।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 10:52 AM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 10:52 AM (IST)
Death by Corona: सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रयासों के बावजूद नहीं बच सके सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ सपा के पूर्व शहर अध्‍यक्ष रईसुद्दीन। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने पर विगत दिनों उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री प्रो. रामगोपाल यादव ने भी उनके बेहतर उपचार के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की थी। बताया जा रहा है कि उनके प्रयासों से ही रईसउद्दीन को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा सका था। सपा ही नहीं, दूसरे तमाम संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

loksabha election banner

रईसउद्दीन पांच बार महानगर अध्यक्ष रहे हैं। प्रदेश में सपा सरकार के दौरान भी वह महानगर अध्यक्ष रहे। पिछले दिनों कोरेाना संक्रमित होने और सांस लेने में तकलीफ होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालात में ज्यादा सुधार नहीं दिखा तो सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रयासों से उन्हें सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां उनकी हालात में कुछ सुधार तो हुआ लेकिन गुरुवार रात अचानक फिर से उनकी तबियत बिगड़ गई। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रईसउद्दीन पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेता था। हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। हर समाज और हर वर्ग में उनकी अपनी अलग पहचान थी। जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल का कहना है कि पार्टी को हमेशा उनकी कमी खलेगी। उनका कहना है कि रईसउद्दीन हमेशा दूसरों की मदद को तैयार रहते थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.