Move to Jagran APP

हेलो डॉक्टर: चॉकलेट सिस्ट दे रही असहनीय दर्द, जानिये क्यों बढ़ रही है महिलाओं में यह समस्या

जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा प्रकाश दिए महिलाओं की समस्याओं पर सुझाव।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 04:57 PM (IST)
हेलो डॉक्टर: चॉकलेट सिस्ट दे रही असहनीय दर्द, जानिये क्यों बढ़ रही है महिलाओं में यह समस्या
हेलो डॉक्टर: चॉकलेट सिस्ट दे रही असहनीय दर्द, जानिये क्यों बढ़ रही है महिलाओं में यह समस्या

आगरा, जागरण संवाददाता: बच्चेदानी और अंडाशय में सिस्ट से दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या हो रही है। इसका आकार छोटा है तो परेशान ना हों, इसी तरह से व्हाइट डिस्चार्ज भी सामान्य प्रक्रिया है। कुछ ही केस में यह बीमारी का लक्षण हो सकता है। गुरुवार को दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा प्रकाश ने सवालों के जवाब दिए।

loksabha election banner

सवाल: व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या है, यह किस कारण हो सकता है।

जवाब: व्हाइट डिस्चार्ज सामान्य प्रक्रिया है लेकिन इसमें बदबू है और दही की तरह से फटा हुआ है तो जांच करानी चाहिए। यह कैंसर का लक्षण भी हो सकता है।

सवाल: पेट के नीचे के हिस्से में बच्चेदानी के पास सूजन है। इससे दर्द रहता है।

जवाब: बच्चेदानी की सूजन रसौली, एंड्रोमेट्रियोसिस, बच्चेदानी के मुंह पर घाव के कारण हो सकती है। इसकी जांच करा लें, जिस कारण से सूजन है उसका इलाज कराएं।

सवाल: शरीर में दर्द रहता है, वजन भी बढ़ रहा है।

जवाब: पूरे शरीर में दर्द का एक बड़ा कारण विटामिन डी की कमी है, इसकी जांच करा लें, विटामिन डी की कमी होने पर सप्ताह में एक दिन पाउडर लेना पड़ता है। वहीं, सुबह के समय नियमित धूप में बैठने से भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।

सवाल: चेहरे पर बाल हैं और वजन बढ़ रहा है।

जवाब : यह पॉली सिस्टिक आवेरी डिसऑर्डर (पीसीओडी) का लक्षण हो सकता है। यह जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है और युवतियों में आम हो चुकी है। हार्मोन की जांच से पीसीओडी को डायग्नोज किया जाता है। फास्ट फूड का सेवन ना करें, नियमित व्यायाम करें। इसके साथ डॉक्टर से परामर्श लें, यह ठीक हो जाएगा।

सवाल : 60 साल की उम्र है और ब्लीडिंग होती रहती है।

जवाब: यह रसौली और कैंसर का लक्षण हो सकता है, इसकी जांच करा लें।

रसौली कर रही परेशान, दवाओं से भी इलाज

रसौली का आकार और कहां है, इसके आधार पर मरीज का इलाज किया जाता है। बच्चेदानी की सतह पर रसौली (गांठ, सिस्ट) है और आकार चार सेंटीमीटर से कम है तो कोई समस्या नहीं है। छह से सात महीने में डॉक्टर से परामर्श लेते रहें। यह बच्चेदानी के अंदर है, इससे दर्द के साथ गर्भपात और बांझपन की समस्या हो सकती है। यह पीछे की तरफ है तो शौच में समस्या आ सकती है। इसे देखने के बाद इलाज किया जाता है। इसी तरह से ओवरी (अंडाशय) में सिस्ट भी तीन से चार सेंटीमीटर की है तो कोई समस्या नहीं है। इसका आकार अधिक है तो यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकती है।

चॉकलेट सिस्ट से असहनीय दर्द

एंड्रोमेट्रोयसिस में ओवरीज में सिस्ट होती है, इसे चॉकलेट सिस्ट भी कहा जाता है। इसके अंदर भरे द्रव्य का रंग चॉकलेटी होता है, इसमें बहुत तेज दर्द होता है। रक्तस्राव की समस्या भी रहती है। फास्ट फूड के सेवन और बदली जीवनशैली से केस बढ़ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.