Suicide in Publishing House: उपकार प्रकाशन के गोदाम में कर्मचारी ने की खुदकशी
Suicide in Publishing House मृतक के स्वजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:04 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा बाईपास स्थित उपकार प्रकाशन के गोदाम में कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली है। बल्केश्वर के लाल मस्जिद निवासी सुनील कुमार ( 38 वर्ष) पुत्र मुन्नालाल सुबह सवा नौ बजे काम पर आया आया था। दोपहर बाद एक कर्मचारी गोदाम में पहुंचा तो सुनील का शव वहां लगी रैक पर साफी से फंदे पर लटका मिला। सुनील ने दोनों रैक के किनारों पर रस्सी बांधी थी। उसके बीच में साफी बांधकर गले में फंदा कसा। मृतक के स्वजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें