Move to Jagran APP

आगरा की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बस, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दिखाएंगे आज हरी झंडी

आगरा में सिटी बस के रूप में संचालन के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत हुई हैं जिनके लिए नरायच में चार्जिंग स्टेशन बन रहा है। मंगलवार तीसरे पहर पांच बजे सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं ईदगाह बस स्‍टेशन पर स्‍थानीय कार्यक्रम होगा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 11:12 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 11:12 AM (IST)
आगरा की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बस, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दिखाएंगे आज हरी झंडी
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज शाम आगरा में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा आरंभ करेंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म होगा और शहर को इलेक्ट्रिक सिटी बसें मिलेंगी। मंगलवार तीसरे पहर पांच बजे सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि ईदगाह बस स्टेशन पर स्थानीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

आगरा में सिटी बस के रूप में संचालन के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत हुई हैं, जिनके लिए नरायच में चार्जिंग स्टेशन बन रहा है। 31 मार्च तक चार्जिंग स्टेशन बनना था और एक अप्रैल से इलेक्ट्रिक सिटी बस संचालित होनी थी। इससे शहर को विभिन्न रूट पर चल रही जर्जर सिटी बसों से निजात मिलती। कई बार तिथियों को बढ़ाया गया, लेकिन कार्य पूर्ण कराने में लापरवाही ही रही। चार्जिंग स्टेशन में हुई देरी के कारण आगरा पिछड़ता चला गया। अभी भी नरायच में बन रहे चार्जिंग स्टेशन का कार्य 15 फीसद बचा हुआ है। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी मनोज पुंडीर ने बताया कि ईदगाह बस स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

चार्जिंग स्टेशन नहीं तैयार, कैसे चार्ज होंगी बसें

नरायच में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन निर्माण कार्य चल रहा है, जो अभी तैयार नहीं हुआ है। यहां 50 बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी। 15 फीसद से अधिक काम अभी रह गया है, जिस कारण बसें चार्ज नहीं हो सकेंगी। वहीं एक बस चार्ज होने के बाद 120 किलोमीटर चल सकती है, ऐसे में बसों के संचालन पर संकट खड़ा हो जाएग। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होने तक बसों के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। जब तक चार्जिंग स्टेशन तैयार नहीं होता है, तब तक जनरेटर से काम चलाया जाएगा।

शहर के कई प्रमुख स्थानों और विस्तारित क्षेत्र को मिलेगी यातायात की सुविधा

आगरा में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है। जब अन्य बसें आ जाएंगी तो उन्हें शहर के कई प्रमुख स्थानों और विस्तारित क्षेत्र से संचालित किया जाएगा। कुछ रूटों को आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट द्वारा नए मार्ग के रूप में चिन्हित किया गया है। वर्तमान में भगवान टाकीज चौराहे से आगरा कैंट, सेवला, छलेसर सहित 13 रूट पर सिटी बसों का संचालन हो रहा है। नई बसों के आने के बाद वंचित क्षेत्र को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

इलेक्ट्रिक बस के ये हैं रूट

- भगवान टाकीज से आगरा कैंट

- दयालबाग से रोहता

- आगरा से फतेहपुरसीकरी

- आगरा से टूंडला

- आगरा कैंट से शिल्पग्राम

- आगरा से खेरागढ़

- आगरा से पिनाहट

- आगरा दर्शन, ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा, चीनी का रोजा, फतेहपुरसीकरी

ये हैं नए प्रस्तावित रूट

- सेवला से मधुनगर, अवंतीबाई चौराहा, सांई की तकिया, सुभाष पार्क, पंचकुईया, कोठी मीना बाजार मैदान, बोदला, बिचपुरी

- आगरा कैंट से अवंतीबाई चौराहा, कमिश्नरी चौराहा, बसई, सौ फुटा, राजेश्वर मंदिर, बरौली अहीर

- बिजली घर से बेलनगंज, एत्माद्दौला, नुनिहाई, शाहदरा, छलेसर, एत्मादपुर

- बिजली घर से अवंतीबाई चौराहा, सुभाष पार्क, पंचकुईया, कोठी मीना बाजार मैदान, सीआेडी चौराहा, रामनगर, बोदला, बिचपुरी

- टेढ़ी बगिया से कालिंदी बिहार, शाहदरा, नुनिहाई, एत्माद्दौला, हाथी घाट, बिजली घर

- बिजली घर से अवंतीबाई चौराहा, सुभाष पार्क, पंचकुईया, कोठी मीना बाजार मैदान, मारुती एस्टेट, अवधपुरी

- टेढ़ी बगिया से भगवान टाकीज चौराहा, सिकंदरा, भगवती ढाबा, औद्यौगिक क्षेत्र, शास्त्रीपुरम, कारगिल पेट्रोल पंप, बोदला, कोठी मीना बाजार मैदान, सुभाष पार्क, अवंतीबाई चौराहा, बिजली घर, वाटर वक्र्स

- टेढ़ी बगिया से वाटर वक्र्स, भगवान टाकीज चौराहा, आइएसबीटी, सिकंदरा, कारगिल पेट्रोल पंप, शास्त्रीपुरम

- आगरा दर्शन- आगरा किला, ताजमहल, एत्माद्दौला, दयालबाग, सिकंदरा, आगरा कैंट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.