Move to Jagran APP

Good News: आगरा की सड़कों पर मार्च से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, ये होंगी खासियत

शहर में सौ बसों का होगा संचालन। फाउंड्री नगर में बनेगा बसों का चार्जिंग स्टेशन। इलेक्ट्रिक बसों का किराया जल्द घोषित होगा। हर रूट का किराया अलग-अलग होगा। शहर के आठ रूट में बसें चलने से लोगों को यात्रा में सहूलियत रहेगी। पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 08:33 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 08:33 AM (IST)
Good News: आगरा की सड़कों पर मार्च से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, ये होंगी खासियत
इलेक्ट्रिक बसों का किराया जल्द घोषित होगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन मार्च 2021 से शुरू होगा। सौ बसों के लिए फाउंड्री नगर में चार्जिंग स्टेशन बनेगा। इसके लिए 16 हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित की गई है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि शहर के आठ रूट में बसें चलने से लोगों को यात्रा में सहूलियत रहेगी। पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।

loksabha election banner

जल्द घोषित होगा किराया

इलेक्ट्रिक बसों का किराया जल्द घोषित होगा। हर रूट का किराया अलग-अलग होगा।

डेढ़ करोड़ रुपये की होगी एक बस

एक इलेक्ट्रिक बस की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये होगी। बसों के संचालन से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा।

बसों में होगा पैनिक अलार्म बटन

इलेक्ट्रिक बसों में कई तरीके की सुविधाएं होंगी। इसमें इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, पैसेंजर इनफारर्मेशन सिस्टम, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, पैनिक अलार्म बटन प्रमुख रूप से शामिल है।

इलेक्ट्रिक बस के ये हैं प्रमुख रूट

- भगवान टाकीज से आगरा कैंट

- दयालबाग से रोहता

- आगरा से फतेहपुरसीकरी

- आगरा से टूंडला फीरोजाबाद

- आगरा दर्शन : ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा, चीनी का रोजा, फतेहपुरसीकरी

- आगरा कैंट से शिल्पग्राम

- आगरा से खेरागढ़

- आगरा से पिनाहट

आगरा स्मार्ट सिटी का है प्रोजेक्ट

शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आगरा स्मार्ट सिटी के तहत किया जाएगा। इसके लिए अलग से अधिकारी की तैनाती हुई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.