Move to Jagran APP

MLC Election: एकतरफा नहीं होगा चुनाव, एमएलसी बनने के लिए लड़ाकों को लगाना होगा पूरा दम

MLC Election आगरा खंड पर पिछले एमएलसी स्नातक चुनाव में सपा प्रत्याशी डा. असीम यादव हुए थे विजयी। 9419 वोटों से दी थी भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त। इस बार 22 प्रत्‍याशी आजमा रहे हैं चुनाव में अपना भाग्‍य। एकतरफा लहर जैसी बात भी नहीं आ रही इस बार नजर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 12:06 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 12:06 PM (IST)
MLC Election: एकतरफा नहीं होगा चुनाव, एमएलसी बनने के लिए लड़ाकों को लगाना होगा पूरा दम
आगरा में इस बार एमएलसी के लिए मुकाबला कड़ा होगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य चुनाव (एमएलसी) के लिए प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। इस बार एमएलसी स्नातक के लिए 22 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। पिछले बार 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इसमें सपा प्रत्याशी डा. असीम यादव ने भाजपा प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश गुप्ता को 9419 वोटों से शिकस्त दी थी।

loksabha election banner

पिछला एमएलसी स्नातक चुनाव 2014 में हुआ था। तब सपा प्रत्याशी डा. असीम यादव को 40,748 वोट मिले थे। वह इस चुनाव में विजयी घोषित हुए थे। तब भाजपा प्रत्याशी डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता को 31,329 वोट मिले थे। दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी लेकिन सपा प्रत्याशी बाजी मारने में सफल रहे थे। हालांकि ये अलग बात है कि तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। वोटिंग वाले दिन सपा ने कलक्ट्रेट के पास स्थित एक होटल को अपना वार रूम बनाया था। इस बार एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए 25 दावेदारों ने आवेदन किया था। बाद में तीन दावेदारों ने अपने आवेदन वापस ले लिए। स्नातक में कन्नौज निवासी गीता देवी, इटावा निवासी अश्वनी सिंह और मधु तिवारी ने आना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस तरह से इस बार चुनावी मैदान में 22 प्रत्याशी है।

यह हैं स्नातक सीट के प्रत्याशी

- डा. असीम यादव

- डा. नंद लाल यादव

- इंजीनियर हरि किशोर तिवारी

- मुन्नी देवी

- गौरव शुक्ला

- उल्फत सिंह चौहान

- थान सिंह

- डा. मोहम्मद इसरार

- मनोरमा

- सगीर खान

- सुरेंद्र प्रताप नारायण सिंह

- महिपाल सिंह

- अनिल तिवारी

- हरि किशोर तिवारी इंजीनियर साहब

- मानवेंद्र प्रताप सिंह

- हसनुराम आंबेडकरी

- ओम प्रकाश आर्य

- डा. अनूप शर्मा

- सीमा

- राजेश कुमार द्विवेदी

- दिनेश कुमार शर्मा

- विकास अग्निहोत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.