Move to Jagran APP

Eid al-Adha 2021: आगरा में ईद-उल-अजहा कल, कोविड गाइड लाइन के तहत होगी नमाज

Eid al-Adha 2021 ईदगाह में सुबह सात बजे शाही जामा मस्जिद में साढ़े सात बजे होगी नमाज। शहर में 500 से ज्यादा छोटी-बड़ी मस्जिदाें में होगी नमाज। शांति समिति की बैठक में तय किया गया कि कुर्बानी खुले में नहीं होगी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 04:33 PM (IST)
Eid al-Adha 2021: आगरा में ईद-उल-अजहा कल, कोविड गाइड लाइन के तहत होगी नमाज
शांति समिति की बैठक में तय किया गया कि कुर्बानी खुले में नहीं होगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। ईद-उल-अजहा पर बुधवार को शहर की 500 से ज्यादा छोटी व बड़ी मस्जिदों में कोविड-19 गाइड लाइन के तहत नमाज अदा की जाएगी। मस्जिदों मे नमाज के दौरान शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाएगा कि एक जगह पर 50 से ज्यादा लोग एकत्रित न हों।

prime article banner

बुधवार को ईद-उल-अजहा की नमाज और कुर्बानी के लिए प्रशासन ने थानाें पर शांति समिति के साथ बैठक की गई थीं। इसमें कोविड गाइड लाइन के तहत नमाज अदा करने और कुर्बानी के निर्देश दिए गए हैं। शांति समिति की बैठक में तय किया गया कि कुर्बानी खुले में नहीं होगी। लोग घरों में ही कुर्बानी करेंगे। इसके साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी। प्रशासन ने कुर्बानी के अवशेष खुले में नहीं फेंकने की अपील की है। इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन असलम कुरैशी ने नमाज और कुर्बानी के लिए सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने की लोगों से अपील की।

शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय

मस्जिद नमाज

ईदगाह 7:0 बजे

मस्जिद रफीउज्जमा, राजामंडी स्टेशन 7:15 बजे

शाही जामा मस्जिद 7:30 बजे

अकबरी मस्जिद 8:0 बजे

मस्जिद कासिम घटिया मामू भांजा 8:0 बजे

मस्जिद मोअतमद खां, माल का बाजार 8:30 बजे

शाही मस्जिद कलां साबुन कटरा 8:30 बजे

दो मीनार मस्जिद पीर जीलानी 8:30 बजे

मस्जिद जाल, फुलट्टी बाजार 8:45 बजे

शाही मस्जिद, लोहामंडी 9:15 बजे

मस्जिद सुल्तान परवेज,कश्मीरी बाजार 9:30 बजे

मस्जिद नूरी, नूरी दरवाजा 9:30 बजे

ऊंची मस्जिद, छिली ईंट रोड 9:45 बजे

बाबरी मस्जिद्र, यमुना पार 10:0 बजे 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.