Move to Jagran APP

15 गांवों में कीचड़ और गंदगी, नहीं जुड़ा संपर्क

चंबल नदी का जलस्तर घटकर 121 मीटर पर धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 06:05 AM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 06:05 AM (IST)
15 गांवों में कीचड़ और गंदगी, नहीं जुड़ा संपर्क
15 गांवों में कीचड़ और गंदगी, नहीं जुड़ा संपर्क

जागरण टीम, आगरा। चंबल नदी के जलस्तर में आई गिरावट के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। गुरुवार शाम को नदी का जलस्तर 121 मीटर रहा। टीलों पर शरण लेकर रह रहे उमरैठा पुरा के लोग वहीं हैं। उनका कहना है कि नदी का पानी उनके घरों में गंदगी और सड़ांध छोड़ गया है। घरों में रह नहीं सकते। ग्रामीणों ने टीले पर ही रहने का स्थान दिलवाने की मांग की है। उधर, 15 गांवों का संपर्क अब भी तहसील मुख्यालय से टूटा हुआ है। यहां पानी तो कम हो गया है लेकिन कीचड़ और दलदल के चलते आवागमन सुचारू नहीं हुआ है।

loksabha election banner

चंबल नदी में जलस्तर बढ़ने से 28 जुलाई को हालात बिगड़ने शुरू हुए थे। तटवर्ती गांवों के संपर्क मार्गो में पानी भरने के बाद चार अगस्त को उमरैठा पुरा के लोग टीले पर टेंट में रहने चले गए थे। गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, झरनापुर, मऊ की मढ़ैया, सिमराई, भगवानपुरा, रेहा, कछियारा समेत 15 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया था। यहां आठ से 10 फीट पानी भर गया था। तीन दिन से नदी का जलस्तर कम होने लगा है। अब इन गांवों में कीचड़ और गंदगी है। लोगों का कहना है कि ऐसी स्थितियों में कतई नहीं रहा जा सकता। प्रशासन पहले कीचड़ व गंदगी साफ कराए। इसके बाद ही वे अपने घरों पर लौट पाएंगे। उटंगन नदी का जलस्तर भी घटा

उटंगन नदी का जलस्तर भी कम होने लगा है। तटवर्ती गांव मनोना, सेहा, सीयपुरा, टोढ़ा, बसई अरेला, अरनोटा में खेतों में खड़ी बाजरों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने नुकसान के मुआवजे की मांग की है। गुरुवार को भी नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। नदी का बहाव भी थमा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.