Move to Jagran APP

DVVNL: आगरा में विद्युत विभाग की दीवारों पर ‘धब्बा’ जुर्माने का ‘पर्चा’

DVVNL डीवीवीएनएल के अधिकारी व कर्मचारियों ने गुटखा से रंगी दिवारें। पर्चा लगाने का भी असर नहीं पुरानी बिल्डिंग का बुरा हाल। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमटेड (डीवीवीवीएनएल) मुख्यालय में तीन वर्ष पहले करोड़ों रुपया खर्च करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन तैयार कराया गया था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 05:35 PM (IST)
DVVNL: आगरा में विद्युत विभाग की दीवारों पर ‘धब्बा’ जुर्माने का ‘पर्चा’
डीवीवीएनएल के अधिकारी व कर्मचारियों ने गुटखा से रंगी दिवारें।

आगरा, जागरण संवाददाता। डीवीवीएनएल मुख्यालय में एक बिल्डिंग भले ही किसी महंगे होटल से कम नहीं है, पर विद्युत अधिकारी व कर्मचारी इसकी कद्र करने में फिसड्डी हैं। इसके पास बनी पुरानी बिल्डिंग की दीवारों पर गुटखा के दाग ही नहीं, बल्कि जुर्माने के पर्चा भी ‘धब्बा’ बन रहे हैं।

loksabha election banner

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमटेड (डीवीवीवीएनएल) मुख्यालय में तीन वर्ष पहले करोड़ों रुपया खर्च करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन तैयार कराया गया था। इस भवन से सटी पुरानी बिल्डिंग हैं। वित्त व एमएम के अधिकारी इस बिल्डिंग में बैठते हैं। इसकी हालत यह है कि चहुंओर दीवारों पर गुटखा की पीक लगी हैं। प्रत्येक कोना लाल कर दिया है। खास बात यह, कि इन दीवारों पर जुर्माने का पर्चा चिपका है। जिस पर दीवार पर थूकना सख्त मना लिखा है और थूकने वाले पर 500 रुपये जुर्माना लगाने की बात लिखी है। डीवीवीएनएल मुख्यालय में शोभाकार पौधों नीचे गुटखा की पीक से जमीन रंग दी है। गुलाब के पौधों को भी बदरंग कर दिया है।

शीशे भी टूटे

पंडित दीनदयाल भवन के पास जगह-जगह कमरा बने हैं। इन कमरों का खस्ता हाल है। किसी का शीशा टूटा हुआ है तो किसी की पूरी विंडो ही गायब है। इनमें निजी फर्म के कर्मचारी भी कार्य करते हैं। कमोबेश यही हाल गैलाना रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय का है। यहां भी दीवार बदरंग हैं। कार्यालयों में रखे दस्तावेज गलने के कगार पर पहुंच चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.