Move to Jagran APP

क्रोध की आग में जला कासगंज का एक परिवार, जानिये क्या है पूरा मामला

शराब की लत के कारण आये दिन होता था पति- पत्नी में झगड़ा। गुस्से में दोनों ने कर ली आत्महत्या। पांच बच्चे हुए अनाथ।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 12:15 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 12:15 PM (IST)
क्रोध की आग में जला कासगंज का एक परिवार, जानिये क्या है पूरा मामला
क्रोध की आग में जला कासगंज का एक परिवार, जानिये क्या है पूरा मामला

आगरा,जेएनएन। पलभर का गुस्सा और एक परिवार पूरी तरह से तबाह। पांच मासूम हमेशा के लिए अनाथ। न मां का आंचल और न बाप का साया।

prime article banner

कासगंज के थाना सहावर के गांव नगला घनसिंह पुर में मंगलवार रात दंपति ने गोली मार जान दे दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

दरअसल नगला घनसिंह पुर में रहने वाले अरविंद को शराब पीने की लत थी। इस लत के कारण पति- पत्नी का आये दिन झगड़ा होता था। अरविंद की शराब पीने की आदत के कारण ही उसके अन्य परिजन अलग रहते थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी अरविंद शराब पीकर घर आया। जिसके कारण पत्नी ममता और अरविंद में जमकर कहासुनी हो गई। गुस्से में अरविंद तमंचा निकाल लाया। आवेग में आकर ममता ने अरविंद के हाथ से तमंचा छीन लिया और खुद को गोली मार ली। इसके तुरंत बाद अरविंद ने भी इसी तमंचे से खुद को गोली मार जान दे दी। पास ही सो रहे दोनों के पांच मासूम बच्चे गोली चलने की आवाज से जाग गए। माता पिता की हालत देख मासूम कुछ समझ नहीं पा रहे थे। सबसे बड़ा बेटा 11 वर्ष का है। उसने पड़ोसियों को हादसे की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। देर रात एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी और थानाध्यक्ष रविन्द्र बहादुर मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार शराब की लत के कारण ही दंपति ने खुदकशी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK