जानिए आखिर क्यों मची है विहिप में खलबली, क्या होगा आगरा में 22 को
अहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीन तोगड़िया 22 को आ रहे हैं आगरा। हिंदुत्व को धार देने और राम मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराने का है कार्यक्रम।
आगरा(जेएनएन): विश्व हिंदू परिषद से किनारा कर अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद का गठन करने वाले डॉ. प्रवीण तोगड़िया आगरा में 22 सितंबर को गरजेंगे। ¨हदुत्व की अलख जगाने और अयोध्या में राम मंदिर का संकल्प दोहराने आ रहे डॉ. तोगड़िया के दौरे से विहिप में खलबली मची है। संगठन को सेंध लगाने का डर सता रहा है, जिससे पदाधिकारियों को कसना शुरू कर दिया है।
डॉ. तोगड़िया ने केंद्र सरकार को 21 अक्टूबर तक का समय दिया है। इस दौरान संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करें। उन्होंने ट्रिपिल तलाक सहित दूसरे उदाहरण भी दिए हैं, जिस पर सरकार फैसले ले चुकी है। ऐसा नहीं करने पर अयोध्या कूच करने का एलान कर दिया है। इसके लिए सहयोग जुटाने के लिए वे दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को वे आगरा आ रहे हैं। सूरसदन में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे है, तो विहिप संगठन को कसने में जुटा है। पुराने संगठन के सभी पदाधिकारी डॉ. तोगड़िया के संपर्क में है। ऐसे में अगर उन्होंने आगरा दौरे के दौरान कहीं संपर्क करने का प्रयास किया तो विहिप कमजोर होगी। पहले भी दर्जनों लोग टूटकर डॉ. तोगड़िया के साथ जा चुके हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संगठन संकल्पबद्ध है। अगर केंद्र सरकार ने निर्धारित समय में कानून बनाकर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन वादों को करके केंद्र में सरकार बनी थी वह उन्हीें को भूले बैठी है। अगर समाज के साथ धोखा हुआ तो समय आने पर जवाब मिल जाएगा।