Move to Jagran APP

नहीं खत्म हो रहा ताज पर बेसहारा आतंक, अब ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को कुत्‍ते ने काटा Agra News

ताजखेमा के पास की घटना। पुलिस करा रही शांति मांगलिक हॉस्पिटल में उपचार।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 10:37 PM (IST)
नहीं खत्म हो रहा ताज पर बेसहारा आतंक, अब ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को कुत्‍ते ने काटा Agra News
नहीं खत्म हो रहा ताज पर बेसहारा आतंक, अब ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को कुत्‍ते ने काटा Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल के आसपास बेसहारा पशुआें का आतंक एक बार फिर सामने आया। ताजमहल देखकर लौट रहे पर्यटक को कुत्‍ते ने काट लिया। पर्यटन पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई वो पर्यटक की सहायता के लिए पहुंच गई और उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गई।

loksabha election banner

शनिवार शाम ऑस्‍ट्र‍ेलियाई पर्यटक महामद अपनी महिला मित्र अलविया के साथ ताज का दीदार कर लौट रहे थे। वे पूर्वी गेट से जैसे ही बाहर निकले तो होटल खेमा के पास आवारा कुत्‍तों ने हमला बोल दिया। उनमें से एक कुत्‍ते ने महामद को काट लिया। महामद की महिला मित्र ने कुछ ही दूरी पर बैठे पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। पर्यटन पुलिस पर्यटक को शांति मांगलिक हॉस्पिटल ले गई और उपचार करवाया। इससे पूर्व भी ताजमहल पर आवारा आतंक से पर्यटक परेशान होते रहे हैं। आवारा पशुओं का आतंक ताजमहल के बाहर ही नहीं अंदर भी है। बंदरों के उत्‍पात से कई बार ताजमहल के पर्यटक चोटिल होते रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन इस आतंक के खात्‍मे के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज का दीदार पर्यटकों के लिए बंदर और कुत्ते मुश्किल बना रहे हैं। सुबह व शाम के समय स्मारक में बंदरों के चलते उनके लिए खतरा रहता है, जबकि स्मारक में कुत्ते खुलेआम घूमते रहते हैं। एएसआइ द्वारा कई पत्र लिखे जाने के बावजूद नगर निगम का इस पर कोई ध्यान नहीं है। स्मारक में सुबह के समय और शाम के समय मुख्य मकबरे के नजदीक व उद्यान में बंदरों को पर्यटकों के करीब घूमते हुए देखा जा सकता है। शनिवार को भी स्मारक में कुत्ते इधर से उधर विचरण करते हुए देखे गए। उन्हें हटाने को कागजों से आगे बात नहीं बढ़ पाती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा नगर निगम को पत्र लिख दिया जाता है, लेकिन नगर निगम के स्तर पर कार्रवाई नहीं होती।

पर्यटक कब-कब हुए शिकार

-07 सितंबर, 2017 को पुर्तगाल के मैनुअल सिल्वा को बंदर ने काटा।

-22 मई, 2018 को फ्रांस की टीकू और फॉससर्ड को बंदरों ने काटा।

-08 जुलाई, 2018 को ऑस्ट्रिया की क्रिस्टीना को बंदर ने काटा।

-22 नवंबर, 2018 को इटली की मरियम को बंदर ने काटा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.