Move to Jagran APP

अटल जी की खंडहर हवेली देख केंद्रीय राज्यमंत्री हैरान

बटेश्वर में ब्रह्मालाल जी मंदिर में की पूजा-अर्चना नौका विहार कर यमुना नदी किनारे बनी 101 मंदिर श्रंखला को निहारा

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 06:05 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:05 AM (IST)
अटल जी की खंडहर हवेली देख केंद्रीय राज्यमंत्री हैरान
अटल जी की खंडहर हवेली देख केंद्रीय राज्यमंत्री हैरान

जागरण टीम, आगरा। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार को बटेश्वर पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की खंडहर हवेली के हालात देख वह हैरान रह गए। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बताया कि सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का विकास करा रही है। बावजूद इसके पूर्व प्रधानमंत्री की हवेली को संरक्षित नहीं किया जा रहा। उन्होंने हवेली को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करने की मांग की। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री बटेश्वर के ब्रह्मालाल जी मंदिर पहुंचे। जहां पूजा-अर्चना की। इसके बाद नौका विहार कर यमुना नदी के किनारे बनी 101 मंदिर श्रंखला को निहारा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की भी जानकारी ली। उनके साथ भाजपा नेता शिव कुमार, शिवम गोस्वामी, सोनम गोस्वामी, नितिन, शिवा कृष्ण गोस्वामी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के गौरवमयी इतिहास पर करें गर्व

loksabha election banner

जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डा. मनीषा ने कहा कि प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक इतिहास पर गर्व करने का दिन है। हमें प्रदेश की समृद्ध विरासत और गौरवमयी इतिहास पर गर्व करना चाहिए। राजनीति विज्ञान विभाग के डा. राजकुमार सिह ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास व भारतीय राजनीति में उत्तर प्रदेश की योगदान पर प्रकाश डाला। इतिहास विभाग की डा. वंदना शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तर प्रदेश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डा. सुरेश कुमार ने उत्तर प्रदेश को भारत का हृदय स्थल बताया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नवीन कुमार ने किया। डा. अरुणा त्रिपाठी, डा. शिल्पी शाक्य, डा. धनवंती चंचल, डा. प्रियंका ने भी विचार व्यक्त किए। आजादी के नायक बोस को किया नमन

जागरण टीम, आगरा। ब्रिटिश हुकूमत के आगे कभी न झुकने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारी एसोसिएशन ने रविवार को जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष राजबहादुर शर्मा ने कहा कि बोस ने आजाद हिद फौज का गठन कर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। तहसील अध्यक्ष अहिवरन सिंह परिहार ने उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा ने कहा कि देश भक्ति का जज्बा नेताजी से सीखना चाहिए। उन्होंने बगैर डरे ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इंडिया गेट पर उनकी भव्य प्रतिमा लगाने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.