Move to Jagran APP

आगरा में खुराफाती हरकत, मजारों पर कर दिया भगवा रंग, पुलिस ने लिया फिर तेजी से एक्शन

आगरा कालेज के सामने और ईदगाह स्थित मजार समेत पांच मजारों पर की खुराफात। अब मजारों पर जाकर चेक कर रही पुलिस बनाई जा रही है सभी की सूची। आगरा कालेज के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से खुराफातियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 03:25 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 03:25 PM (IST)
आगरा में खुराफाती हरकत, मजारों पर कर दिया भगवा रंग, पुलिस ने लिया फिर तेजी से एक्शन
आगरा कालेज के सामने और ईदगाह स्थित मजार समेत पांच मजारों पर की खुराफात।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में मंगलवार सुबह कई मजारों पर खुराफातियों ने भगवा रंग का पेंट कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हो गई। थोड़ी देर में ही भगवा पेंट की जगह हरा पेंट करा दिया। इसके बाद वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुरफातियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर की अन्य मजारों को भी पुलिस चेक कर रही है।

loksabha election banner

आगरा कालेज के सामने एमजी रोड पर मजार है। इस मजार पर हरा रंग है। मंगलवार दोपहर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मजार पर खुराफातियों ने भगवा रंग करने की कोशिश की। कुछ हिस्से पर भगवा रंग कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल पहले जैसा हरा पेंट करा दिया। ईदगाह व अन्य दो स्थानों पर मजारों पर भी इसी तरह भगवा रंग करने की कोशिश की गई। सभी मजारों पर पुलिस ने दोबारा हरा पेंट करा दिया। पुलिस तैनात कर दी है। आगरा कालेज के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से खुराफातियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक कोई संगठन सामने नहीं आया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। शहर की सभी मजारों की सूची बनवाई जा रही है। वहां पुलिस जाकर चेक कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.