Move to Jagran APP

आगरा में अस्पताल संचालक और महिला पार्षद के बीच विवाद, थाने पहुंचा मामला

एत्माद्दाैला क्षेत्र का मामला महिला पार्षद ने लगाया टायलेट में बंद करने का आरोप। अस्पताल संचालक का तोड़फोड़ का आरोप दोनों ने दी तहरीर। अस्‍पताल संचालक ने कहा महीनेदारी बांधने के लिए रची है साजिश। पुलिस कर रही मामले की जांच।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 09:44 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 09:44 AM (IST)
आगरा में देर रात महिला पार्षद पक्ष और अस्‍पताल संचालक के बीच झगड़ा हुआ है। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला इलाके में मंडी समिति के पास एक अस्पताल संचालक और महिला पार्षद के बीच सोमवार की देर रात विवाद हो गया। महिला पार्षद ने अस्पताल संचालक पर टायलेट में बंद करने और हद दर्जे की अभद्रता का आरोप लगाया। वहीं अस्पताल संचालक का पार्षद और उसके लोगों पर तोड़फोड़ करने का अारोप है। दोनों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी।

loksabha election banner

घटना सोमवार की देर रात की है। वार्ड 59 की पार्षद पुष्पा देवी के अनुसार उनकी रिश्तेदार को प्रसव पीड़ा होने पर मंडी समिति के पास स्थित सरस्वती हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह सोमवार की रात को रिश्तेदार के लिए खाना लेकर गई थीं। अस्पताल में पहुंचने पर स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई। महिला पार्षद का अारोप है कि इसकी जानकारी उन्होंने अस्पताल संचालक को दी। इस पर उसने स्टाफ के साथ मिलकर उनसे अभद्रता की। स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें शौचालय में बंद कर दिया।

जानकारी होने पर उनके पति और पुत्र वहां पहुंचे तो उनसे भी मारपीट कर दी। पति और पुत्र ने उन्हें शौचालय से बाहर निकाला। पार्षद के सूचना देने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पार्षद अस्पताल संचालक और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। वहीं अस्पताल संचालक सत्यभान सिंह ने पार्षद पति पर धमकी देने का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि महीनेदारी देने से मना करने पर पार्षद पति हाकी-डंटों से पीटा। घटना का सीसीटीवी कैमरे में फुटेज है। इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने बताया कि दोनां पक्ष ने तहरीर दी है, जांच की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.