Move to Jagran APP

फतेहपुर सीकरी के बवाल का एक और आरोपित गिरफ्तार

14 फरवरी को ग्रामीण को बंधक बनाकर की थी पिटाई स्वजन पर फायरिग और पथराव भी हुआ था 22 नामजद व एक दर्जन अज्ञात में पुलिस अब तक नौ आरोपितों को कर चुकी है गिरफ्तार

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 06:05 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 06:05 AM (IST)
फतेहपुर सीकरी के बवाल का एक और आरोपित गिरफ्तार
फतेहपुर सीकरी के बवाल का एक और आरोपित गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। फतेहपुर सीकरी में फायरिग और पथराव के मामले में पुलिस ने सोमवार को नौवें आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। 13 नामजद व एक दर्जन अज्ञात आरोपित अब भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

loksabha election banner

12 फरवरी को कस्बा निवासी दिनेश और अकबर व इकबाल पक्ष के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनों ने समझौता कर लिया। 14 को दिनेश अपनी बहन को दवा दिलाकर घर लौटे। इसके बाद बाइक से जाते समय उन्हें अकबर और इकबाल पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। जमकर मारपीट कर बंधक बनाकर गोदाम पर ले गए। स्वजन वहां पहुंचे तो उन पर पथराव और फायरिग की गई। मामले में दिनेश के पिता ओमप्रकाश ने 22 नामजद व एक दर्जन अज्ञात के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपित सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले संजय उस्मानी, वकील, इकबाल, अकबर, असगर, रमजान उस्मानी, सभासद इदरीस और शन्नू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इंस्पेक्टर वीआर दीक्षित ने बताया कि बवाल के आरोपितों की धरपकड़ जारी है। कागारौल में सुरक्षा गार्ड पर किया फायर

जागरण टीम, आगरा। नौकरी से कार से घर लौट रहे सुरक्षा गार्ड को गोली मारी गई। इस हमले में वे बाल बाल बच गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। नगला बृजा, दिगरौता, कागारौल निवासी सत्येंद्र सिंह फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा में सुरक्षा गार्ड हैं। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे वे ड्यूटी से आइ-20 कार से घर लौट रहे थे। रिठौरी से नगला बृजा जाने वाले मार्ग पर पहुंचते ही कुछ लोगों ने उन पर फायर किया। गोली कार के शीशे को जा लगी। एसओ कागारौल प्रशांत त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.