Move to Jagran APP

देव दीपावली महोत्सव में दीपों की रोशनी से जगमग हुआ खेलगांव -फोटो

रोटरी क्लब आगरा ने कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में किया दीपोत्सव का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 06:40 AM (IST)
देव दीपावली महोत्सव में दीपों की रोशनी से जगमग हुआ खेलगांव  -फोटो
देव दीपावली महोत्सव में दीपों की रोशनी से जगमग हुआ खेलगांव -फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। रोटरी क्लब आगरा ने रविवार को कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन खेलगांव, दयालबाग में किया। दीपों की रोशनी से खेलगांव जगमग हो उठा।

prime article banner

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि देव दीपावली पर देवता स्वर्गलोक से दीपावली मनाने काशी आते हैं। इस दिन दीपदान से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। रोटरी क्लब ने खेलगांव परिसर में स्थित तालाब में शाम ढलने पर दीप अर्पित किए। महिला सदस्यों ने भजन गाए और भगवान से कोरोना से संसार को बचाने की प्रार्थना की गई। डा. आलोक मित्तल ने कहा कि देव दीपावली मुख्यत: काशी और मथुरा में मनाया जाता है। रोटरी क्लब पहली बार इस तरह का धार्मिक आयोजन कर रहा है। आराधना गुप्ता, संगीता अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, अर्पणा पोद्दार, हेमलता जैन, सरिता सुखवानी, अलका गोयल, डा. सुरभि गुप्ता, आशीष अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मनोज कुमार, दीपक मारू, रूपकिशोर सुखवानी, उमेश गुप्ता, कमल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रो. मृणाल शर्मा मौजूद रहे। यमुना मैया का दुग्धाभिषेक कर किया दीपदान

बैकुंठ चौदस पर रविवार शाम यमुना आरती स्थल एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर रिवर कनेक्ट अभियान द्वारा यमुना मैया का दुग्धाभिषेक, दीपदान व महाआरती की गई। यमुना आरती जुगल श्रोत्रिय ने कराई। पुराणों के अनुसार इस दिन किए दान-जप आदि का दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है। लोगों को दान और जप दोनों करते रहना चाहिए। मुरारीलाल फतेहपुरिया, निकिता खंडेलवाल, डा. देवाशीष भट्टाचार्य, ब्रज खंडेलवाल, संतोष गौतम, डा. हरेंद्र गुप्त, टीना भोजवानी, अवनीत, पद्मिनी अय्यर, शशि श्रोत्रिय, अभिनव श्रोत्रिय, अनुराग उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.