Move to Jagran APP

बोले उपमुख्यमंत्री, चार में अपने दम पर और पांचवे राज्य में गठबंधन से बनेगी भाजपा की सरकार

आगरा आये उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। मंदिर निर्माण पर भी रखा सरकार का पक्ष।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 04:37 PM (IST)
बोले उपमुख्यमंत्री, चार में अपने दम पर और पांचवे राज्य में गठबंधन से बनेगी भाजपा की सरकार
बोले उपमुख्यमंत्री, चार में अपने दम पर और पांचवे राज्य में गठबंधन से बनेगी भाजपा की सरकार

आगरा, जागरण संवाददाता: भाजपा अपने विकास कार्यों के दम पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता पर काबिज होगी। चार में अपने दम पर तो पांचवे राज्य में भाजपा विचारधारा समर्थित पार्टियों के गठबंधन से सरकार बनाएगी। यह कहना था आगरा आये उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री ने आगरा पहुंच कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद गुरुद्वारा गुरु का ताल पर प्रकाश पुरब की तैयारियों का जायजा लिया।

सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने आयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर कहा कि राम मंदिर का निर्माण भाजपा के संकल्प पत्र में दर्ज है। मंदिर बनना ही चाहिए लेकिन संवैधानिक तरीके से। साधु- संतों की मांग जनभावना के रूप में सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर न्यायापालिका का कोई विरोध नहीं है। आंदोलन से नहीं बल्कि सरकार संवैधानिक तरीके से मंदिर निर्माण करेगी।

डिप्टी सीएम आगरा का नाम अग्रवन करने पर बोले कि लोगों की यह गलतफहमी है कि भाजपा जिलों के नाम बदल रही है। यह सच नहीं है। जिलों में नाम एतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर उनकी मूल पहचान ध्यान में रखकर बदले जा रहे हैं।

आगरा से सटे रुनकता में व्याप्त बंदरों के आतंक पर उन्होंने जवाब दिया कि सरकार इस ओर गंभीर प्रयास कर रही है। प्रशासन को इस आतंक पर अंकुश लगाने के लिए तैयारी की जा रही है। एंटी रेबिज अन्य दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। बंदरो पर प्रादेशिक नीति बन रही है। श्वानों की नसबंदी होगी।

बसपा और सपा के होने वाले संभावित गठबंधन पर डिप्टी सीएम बोले कि महागठबंधन से भाजपा डरी नकं बल्कि भाजपा के विकास कार्यों से डरकर महागठबंधन बन रहा है। भाजपा चाहती है कि सब मिलकर चुनाव लड़ें ताकि गठबंधन का भ्रम खत्म हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.