Move to Jagran APP

21 को हर तहसील पर प्रदर्शन करेगी सपा, तैयारियां तेज, दी जा रहीं जिम्मेदारी

महंगाई बेरोजगारी और किसानों की समस्‍या को लेकर होगा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। बांट दी गईं पदाधिकारियों को जिम्‍मेदारियां।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 01:48 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:17 PM (IST)
21 को हर तहसील पर प्रदर्शन करेगी सपा, तैयारियां तेज, दी जा रहीं जिम्मेदारी
21 को हर तहसील पर प्रदर्शन करेगी सपा, तैयारियां तेज, दी जा रहीं जिम्मेदारी

आगरा, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद अब इन्हीं मुद्​दों पर तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 21 सितंबर को सपाई जिले की सभी छह तहसीलों पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए अभी से जिम्मेदारी तय की जा रही हैं।

loksabha election banner

महानगर इकाई सदर तहसील और जिला इकाई किरावली, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद व एत्मादपुर तहसील पर प्रदर्शन करेगी। कोशिश की जा रही है कि इन प्रदर्शनों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगाें को भी जोड़ा जा सके। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 21 सितंबर को हर तहसील पर जनता की आवाज बुलंद की जाएगी। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देना तो दूर, निजीकरण के माध्यम से उनके रोजगार छीन रही है। उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार को सुबह 10 बजे से हर तहसील पर सपाई प्रदर्शन करेंगे। यह धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्वक होगा। हम सिर्फ जनता की समस्याओं को सरकार के कानों तक पहुंचाना चाहते हैं। पुलिस-प्रशासन जनता की आवाज को दबाने की कोशिश न करे।

महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में सपा चुप नहीं बैठेगी। जनता की आवाज को उठाएगी। भाजपा सरकार ने चुनावों के दौरान जो वादे किए थे, उन पर वह खरी नहीं उतर रही। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं। किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.