Move to Jagran APP

Kisan Andolan: दिल्ली के किसान आंदोलन में बुलंद हाे रही इनररिंग रोड घोटाले की आवाज

Kisan Andolan सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी के नेतृत्व में गाजीपुर बार्डर पहुंची महिलाएं अन्य किसानों के साथ भूख हड़ताल पर रहीं। सावित्री देवी का कहना है कि केंद्र सरकार के तीनों नये कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इससे किसानों का उत्पीड़न होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 08:34 AM (IST)
Kisan Andolan: दिल्ली के किसान आंदोलन में बुलंद हाे रही इनररिंग रोड घोटाले की आवाज
सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी के नेतृत्व में गाजीपुर बार्डर पर धरना दे रहीं महिलाएं। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में गाजीपुर बार्डर पर पहुंची ताजनगरी की महिलाएं सोमवार को भूख हड़ताल पर रहीं। इस दौरान उन्होंने नये कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। इसके साथ ही उन्होंने आगरा के इनररिंग रोड जमीन घोटाले को लेकर भी आवाज बुलंद की। उन्होंने इस मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

सामाजिक कार्यकर्ता सावित्री देवी के नेतृत्व में गाजीपुर बार्डर पहुंची महिलाएं अन्य किसानों के साथ भूख हड़ताल पर रहीं। सावित्री देवी का कहना है कि केंद्र सरकार के तीनों नये कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इससे किसानों का उत्पीड़न होगा। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इनररिंग रोड जमीन अधिग्रहण मामले को भी उठाया। कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करने वाली भाजपा सरकार में जमीन अधिग्रहण के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही। प्रशासनिक जांच रिपोर्ट में तत्कालीन अधिकारियों की गड़बड़ी पाई गई है। इसके बावजूद उनके खिलाफ अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि आगरा के किसान इस घोटाले के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। सावित्री देवी का कहना है कि तत्कालीन अधिकारियों ने किसानों की जमीन अपने करीबियों को सस्ते दाम पर दिलवा दी। इसके बाद सरकार से मोटा मुआवजा वसूला। इस मामले में तीन बार जांच हो चुकी है। इसमें तत्कालीन अधिकारियों की गड़बड़ी भी सामने आई, फिर भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.