Move to Jagran APP

Protest for Ganga Jal: यमुना में खड़े होकर गंगाजल की मांग, पढ़ें एेसे प्रदर्शन को क्यों मजबूर हुए आगरा के लोग

Protest for Ganga Jal मंगलवार को दयाल बाग की 34 कॉलोनियों की गंगाजल की मांग को लेकर चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों लोग ने यमुना नदी में पानी में खड़े होकर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक धरना दिया और गंगाजल की मांग की।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 02:50 PM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 02:50 PM (IST)
Protest for Ganga Jal: यमुना में खड़े होकर गंगाजल की मांग, पढ़ें एेसे प्रदर्शन को क्यों मजबूर हुए आगरा के लोग
यमुना नदी में खड़े होकर गंगाजल के लिए मांग करते दयालबाग के लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर की पॉश कॉलोनी में गंगाजल को लेकर मांग बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने यमुना नदी में आधा दिन खड़े होकर गंगाजल कनैक्शन के लिए प्रदर्शन किया। लोग सुबह से दोपहर तक यमुना के पानी में खड़े रहे। इस दौरान गंगाजल की मांग लिखी तख्तियां उनके हाथाें में थी। 

loksabha election banner

दरअसल मंगलवार को दयाल बाग की 34 कॉलोनियों की गंगाजल की मांग को लेकर चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कॉलोनी निवासी लोग ने यमुना नदी में पानी में खड़े होकर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक धरना दिया और गंगाजल की मांग की। सौरभ चौधरी ने बताया की दो महीने पहले बजट सेंशन होने के बावजूद आज तक जल निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी नही की जिसकी वजह से अभी तक गंगाजल का काम शुरू नही हो सका है। लोग पिछले दो साल से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगाजल की मांग को लेकर अगर जल्द काम शुरू करके दयाल बाग की 34 कॉलोनियों के आपूर्ति नही की गइ तो 34 कॉलोनियों के दर्जनों लोग कमिश्नरी में संयुक्त आत्मदाह करेंगे। यमुना में खड़े होकर प्रदर्शन करने वालों में सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, भूपेश कुशवाह, अमन शुक्ला, मोहन यादव, पुलकित मिश्रा, अजीत कुमार आदि शामिल रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.