Agra Gram Panchayat Chunav Result: जीत की घाेषणा के बाद बदल गए परिणाम, प्रमाण पत्र की देरी ने खड़े किये सवाल
Agra Gram Panchayat Chunav Result चौथे दिन शाम तक बंटे जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र। अछनेरा ब्लाक में सबसे देर तक वितरित किए गए प्रमाण पत्र। जिला पंचायत सदस्य के कुछ पदों के काफी देर बाद विजयी प्रमाण पत्र देने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना की प्रक्रिया बुधवार शाम को पूरी हो गई है।जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के सभी पदों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य के कुछ पदों के काफी देर बाद विजयी प्रमाण पत्र देने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मतगणना के चौथे दिन प्रमाण पत्र दिए गए हैं। सबसे अधिक देर अछनेरा ब्लाक में हुई। पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई से शुरू हुई थी। अधिकांश पदों पर सोमवार शाम तक मतगणना पूरी हो गई थी। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम मंगलवार शाम तक जारी कर दिए गए लेकिन जिला पंचायत सदस्य के परिणाम जारी करने में अधिकांश ब्लाकों में देरी हुई। मंगलवार देर रात से विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र देने का सिलसिला शुरू हुई। कई वार्डों की मतगणना सोमवार को पूरी हो गई थी लेकिन उनके प्रमाण पत्र बुधवार को दिए गए। इस पर कुछ प्रत्याशियों ने सवाल खड़े किए गए हैं। वार्ड चार के प्रत्याशी शिवराम यादव का कहना है कि उनके वार्ड का परिणाम सोमवार को आ गया था लेकिन बुधवार को दूसरे प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। ऐसा पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु के साथ हुआ। मंगलवार देर रात तक उनकी जीत की सूचना दी गई लेकिन बुधवार को दूसरे प्रत्याशी के जीतने की घोषणा की गई।
ये हुए विजयी
वार्ड संख्या विजयी सदस्य
01 विजय सिंह
02 अमरनाथ
03 मानवेंद्र सिंह
04 हरि कृपाल
05 हेमलता
06 बबीता देवी
07 बृजमोहन सिंह
08 सूबेदार वर्मा
09 अंजू सिकरवार
10 विरमा देवी
11 हेमंत सिंह
12 रामरती
13 विमलेश देवी
14 गुड्डी उर्फ राजकुमारी
15 शशि उर्फ शशिबाला
16 श्याम बाबू
17 शिवपाल सिंह सिकरवार
18 घनश्याम सिंह सोलंकी
19 चोखेलाल
20 मुरारी लाल
21 पप्पू
22 रामेश्वर
23 मंजू
24 रेखा चाहर
25 रिंकी
26 सावित्री देवी
27 मिथलेश
28 पूजा भदौरिया
29 संगीता देवी
30 अशोक रावत
31 बबीता सिंह
32 शशि देवी
33 रजनीश
34 जगदीश प्रसाद
35 अनू
36 मंजू भदौरिया
37 जितेंद्र
38 अनीता सिंह
39 रामसरबी
40 रघुवीर सिंह
41 दिलकेश
42 अनिल कुमार
43 आरती
44 कन्ही
45 रामऔतार
46 देवेंद्र प्रसाद
47 महेश चंद्र
48 कृष्ण पाल सिंह
49 सहवीर
50 वनीराम
51 सीमा देवी