Move to Jagran APP

Diwali Decoration: बाजार हुआ तैयार, इन तरीकेों से खुद ही सजाए अपना घर Agra News

कलर मिक्सिंग के साथ फ्लोरल वाल पेंटिंग की बढ़ी डिमांड। वाॅॅल पुट्टी से आकर्षक डिजाइनें भी भा रहीं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 05:57 PM (IST)
Diwali Decoration: बाजार हुआ तैयार, इन तरीकेों से खुद ही सजाए अपना घर Agra News
Diwali Decoration: बाजार हुआ तैयार, इन तरीकेों से खुद ही सजाए अपना घर Agra News

आगरा, जेएनएन। बदलते दौर में खुद को अपडेट दिखाने के साथ घरों की खूबसूरती पर जोर दिया जा रहा है। रंग-रोगन की वर्षों पुरानी तकनीक को दरकिनार अब लोग इंटीरियर डेकोरेशन के तवज्जो दे रहे हैं। घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए डेकोरेटर्स की मदद तो ली ही जा रही है, इंटरनेट पर भी आकर्षक डिजाइन खंगाले जा रहे हैं। बढ़ती मांग और लोगों की पसंद को देखते हुए बाजारों में भी दुकानदारों ने इंटीरियर लुक्स उपलब्ध कराए हैं।

loksabha election banner

दीपावली पर घरों की खूबसूरती को निखारने का काम जोरों पर चल रहा है। कमरों से लेकर गार्डन तक और कमरे दीवारों से लेकर किचन तक, सभी की सजावट के लिए बाजार में अलग-अलग प्रकार के लुक्स उपलब्ध हैं। टाइल्स विक्रेताओं का कहना है कि शहर में ज्यादातर मॉडर्न थीम इंटीरियर का चलन बढ़ा है। लोग सेरेमिक या पॉटरी की मांग ज्यादा कर रहे हैं। सेरेमिक वाल पेंटिंग भी काफी पसंद की जा रही हैं। दीवारों पर फ्लोरल सीनरी लुक पेंटिंग को भी सराहा जा रहा है। लोगों की पसंद को देखते हुए लिविंग रूम, बालकनी और डाइनिंग रूम हर जगह के लिए स्पेशल पेंटिंग उपलब्ध हैं।

हैंगिंग प्लांटर्स की भी मांग

दुकानदार मुहम्मद साकिब का कहना है कि इन दिनों हैंगिंग प्लांटर्स का क्रेज भी बढ़ा है। इनडोर में भी सेरेमिक से कलरफुल हैंगिंग प्लांटर्स लगाए जा रहे हैं। जिनके जरिए घर को इको फ्रैंडली लुक दिया जा सकता है। टेबल लैम्प में बहुत बदलाव हुआ है। कलरफुल सेरेमिक टेबल लैम्प घर को शानदार लुक देता है। ज्यादातर इसे रूम के कॉर्नर एरिया को सजाया जाता है। जबकि पॉटरी पीसेज घर के इनडोर में लग्जरी लुक देता है। पॉटरी पीसेज में लाफिंंग बुद्धा, भगवान शिव पार्वती, कृष्ण, गणेश और साईं बाबा के अलावा कई शो-पीस उपलब्ध है। इसे लिविंग रूम और डाइनिंग रूम में सजाया जाता है।

इनकी भी बढ़ी है मांग

- घरों की दीवारों को बेहतरीन लुक देने के लिए कलर कांबिनेशन बदलवाया जा रहा है। एक ही कमरे के लिए अलग-अलग रंगों को पसंद किया जा रहा है।

- हर घर की दीवार पर महंगे कलर से बचने के लिए टेक्सचर पसंद किए जा रहे हैं। वाल पेपर्स के जरिए दीवारों को आकर्षक लुक दिया जा रहा है।

- आकर्षक परदों के जरिए घरों के लुक को बदला जा रहा है। रंगों के हिसाब से परदों के कलर का चुनाव किया जा रहा है। बाजार में

कॉटन के अलावा नेट, सिल्क, टिश्यू, ब्रासो टाइगर, क्रश आदि के परदे पसंद किए जा रहे हैं। नेट के परदे सबसे लेटेस्ट हैं, इनकी रेंज 300 से 400 रुपए से शुरू है जबकि टिश्यू सिल्क की कीमत 300 रुपए से शुरू है।

- फर्श को अलग लुक देने के लिए वुड फ्लोि‍रिंग को भी पसंद किया जा रहा है। मार्बल और फ्लोङ्क्षरग टाइल्स की मांग भी काफी बढ़ी है।

- डिजाइनर लुक देने के लिए आकर्षक लाइटस, झूमर, कांच के आइटमों के साथ गमले और खूबसूरत डिजाइन को पसंद किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.