Move to Jagran APP

ससुराल में फंदे पर लटका मिला मधुनगर की महिला का शव

इरादतनगर के बरपुरा का मामला मृतका के स्वजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से किया इन्कार

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 06:30 AM (IST)
ससुराल में फंदे पर लटका मिला मधुनगर की महिला का शव
ससुराल में फंदे पर लटका मिला मधुनगर की महिला का शव

जागरण टीम, आगरा। ससुराल में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मधुनगर, सदर, आगरा निवासी प्रियंका और उसकी बहन मोनिका का विवाह जून, 2020 में इरादतनगर के ब्रथला पंचायत के गांव बरपुरा में सगे भाई हरेंद्र और डालेंद्र के साथ हुआ था। स्वजन के मुताबिक 22 वर्षीय प्रियंका शनिवार को दिन में खेत पर काम करने गई थी। वहां किसी से विवाद के बाद वह घर लौट आई। इसके बाद रात नौ बजे घर में ही कमरे में छत पर लगे कुंडे से फंदा बनाकर लटक गई। उसने साड़ी का फंदा बनाया था। जानकारी पर स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर तहसीलदार खेरागढ़ सर्वेश कुमार और इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गए। मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार किया है।

loksabha election banner

मारपीट में घायल मजदूर ने दम तोड़ा, चार पर हत्या का मुकदमा

जागरण टीम, आगरा। मारपीट में घायल मजदूर ने शुक्रवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाह के गांव चमरौआ निवासी शरीफ खां का गांव के ही दिलीप से रंजिश चल रही थी। शुक्रवार शाम को शरीफ खां खेत से मजदूरी कर लौट रहा था। आरोप है कि तभी गांव के दिलीप, अनुज, कृष्णा और नंदकिशोर ने उसे घेर लिया। उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। घायल को स्वजन ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान शरीफ की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव राटोटी में करब के गट्ठरों में लगी आग

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के पिढ़ौरा स्थित गांव राटोटी में जंगजीत शर्मा की तालाब के पास रखी करब में शुक्रवार रात आठ बजे आग लग गई। इसमें करब के 100 गट्ठर जलकर राख हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस ने फायर ब्रिगेट को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष प्रभुदयाल ने बताया कि फसलों की रखवाली कर रहे किसान ने सर्दी की वजह आग जलाई थी। जिसके कारण करब में आग लग गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.