पांच दिन से लापता प्रेमी युगल के शव मिले, हालत देख फैली सनसनी Agra News
आगामी सोमवार को आनी थी युवती की बरात। गले हुए हैं शव। परिजन लगा रहे एक दूसरे पर हत्या का आरोप।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 05:34 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। मैनपुरी में शहर कोतवाली के गांव गणेशपुर निवासी कोमल व उसका प्रेमी अमन के शव गांव से दूर पतेल की झाडि़यों में पड़े मिले हैं। शव बुरी तरह से से सड़ी- गली अवस्था में हैं। हालत देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत कई दिन पहले हुई होगी।
19 जून की शाम से लापता कोमल एवं अमन लापता चल रहे थे। आगामी सोमवार को कोमल की बरात आनी थी। इससे पहले ही दोनों लापता चल रहे थे। दोनों के परिजन तभी से तलाश में जुटे थे। विवाह से ठीक एक सप्ताह पूर्व कोमल एवं उसके प्रेमी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बुरी तरह गले होने के कारण मौत के कारण का पता भी नहीं लग पा रहा। शवों के मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दोनों के परिजन एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस तैनात की गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें