Move to Jagran APP

आगरा के शाहगंज में मकान में सिलेंडर फटा, परिवार के छह लोग घायल, छत ढही

सोमवार सुबह घर में चाय बनाते समय हुआ है हादसा। मकान का अगला हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया है। मौके पर फायर बिग्रेड की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। सिलेंडर में लीकेज होने के चलते हुआ हैै हादसा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:17 AM (IST)
आगरा के शाहगंज में मकान में सिलेंडर फटा, परिवार के छह लोग घायल, छत ढही
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह सिलेंडर में आग लगने से कई लोग घायल हुए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। शाहगंज के प्रकाश नगर में सोमवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत ढह गई। तेज धमाके से बस्ती में अफरातफरी और दहशत फैल गई। आग की चपेट में आकर छह लोग झुलस गए। पुलिस और बस्ती के लोगों ने घायलों को एसएन में भती कराया है। एक की हालत गंभीर बताई गई है।

loksabha election banner

घटना सोमवार की सुबह करीब आठ बजे की है। प्रकाश नगर निवासी विनोद के परिवार की महिलाएं चाय बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर की गैस खत्म हो गई। जिस पर विनोद सिलेंडर बदल रहे थे। रेग्युलेटर लगाकर चूल्हा जलाते ही पाइप में लीकेज के चलते आग लग गई। लपटें निकलती देख रसोई में मौजूद लोगों ने उसे चूल्हा और रेग्युलेटर बंद करने का प्रयास किया। तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। वह सिलेंडर तक पहुंच गई।

जिससे घर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। वह सिलेंडर को बाहर निकालने का प्रयास करते, इससे पहले ही वह तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे कमरे की छत गिर गई। तेज धमाका और परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर बस्ती के लोग वहां जुट गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई। उसने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार हादसे में विनोद, उनकी पत्नी कमलेश, पुत्र सुनील के अलावा परिवार की दुर्गेश, वरुण, मुस्कान घायल हो गए। इन सभी को एसएन में भर्ती कराया गया है। आग की चपेट में आकर सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य लोग मामूली रूप से झुलसे व घायल हुए हैं।

बस्ती में दूर तक सुना गया धमाका

बस्ती के लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने से हुआ तेज धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। मकान के एक हिस्से की छत ढहने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.