Remdesivir: आगरा में रेमेडिसिविर इंजेक्शन की Online बुकिंग के नाम पर सक्रिय हुए साइबर ठग
आक्सीजन सिलिंडर और इंजेक्शन की आनलाइन डिलीवरी के नाम पर कर सकते हें ठगी। कोरोना काल में इन दोनों चीजों की हो रही है बाजार में ब्लैक। लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा साइबर सेल। पिछले वर्ष मास्क और सैनिटाइजर के नाम पर हुई थी ठगी।
आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। उससे भी तेजी से इसके इलाज में काम आने वाला रेमेडिसिविर इंजेक्शन और आक्सीजन सिलिंडर के दाम बढ़ रहे हैं। इन दोनाें चीजों की काला बाजारी में हो रही है। लोग मनमाने दाम वसूल रहे हैं। अपनों की जिंदगी बचाने के लिए लोग मुंहमांगी कीमत इंजेक्शन और आक्सीजन सिलिंडर खरीदने के लिए मजबूर हैं। लोगों की इस मजबूरी काे फायदा उठाकर उनसे ठगी के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसे लेकर आगरा साइबर क्राइम सेल ने लोगों में जागरूकता अभियान चलाएगी।
लोगों को रेमेेडेसिविर इंजेक्शन और आनलाइन आक्सीजन सिलिंडर की डिलीवरी के नाम पर अपने जाल में फंसा सकते हैं।पिछले वर्ष साइबर शातिरों ने काेरोना के नाम पर लोगों को सर्जीकल उपकरणों जैसे पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि के नाम पर ठगी की थी। मथुरा में फर्जी काल सेंटर चलाकर कई राज्यों के लोगों से ठगी करने वाले गिरोह को रेंज साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था।हालांकि गिरोह के सरगना पुलिस के हाथ नहीं आए थे।
अप्रैल में आक्सीजन और रेमेडिसिविर इंजेक्शन की जबरदस्त मांग बढ़ी है। दोनों चीजों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। रेमेडिसिवर का एक इंजेक्शन 40 से 60 हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है। ऐसे में साइबर शातिर इस मौके का फायदा सकते हैं। वह लोगों काेे आनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी के नाम पर अपने खाते में धनराशि जमा कराके उसे हड़प सकते हैं। शातिरों से बचाने आैर लोगों को जागरूक करने के लिए आगरा साइबर सेल अभियान चलाएगी।