Breaking: मथुरा में तैनात CRPF के जवान ने गोली मारकर की खुदकशी
Suicide Case राजस्थान के करौली जिले का रहने वाला है जवान। 2013 बैच का है जवान। 2018 में हुई मथुरा में नियुक्ति। जवान के निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विजय सिंह मीणा राजस्थान के करौली जिले के सालावाड़ का रहने वाला था।
आगरा, जेएनएन। मथुरा के थाना सदर क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवान ने ड्यूटी पर खुद को गोली मार खुदकशी कर ली। पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जवान के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइन क्षेत्र में सीआरपीएफ बी-16 बटालियन के जवान विजय सिंह मीणा ने चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान दोपहर में माथे पर गोली मार ली। विजय सिंह मीणा राजस्थान के करौली जिले के सालावाड़ का रहने वाला था। इस घटना से खलबली मच गई। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। जवान को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजनों को भी सूचना पहुंचा दी गई है, जबकि जवान अपनी पत्नी संतोषी, छह वर्षीय पुत्र गौरव मीणा, दो वर्षीय पुत्री अजीता मीणा के साथ किराए पर रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकसी के पीछे प्रथम दृष्टया पुलिस पारिवारिक कलह मान रही है। थाना प्रभारी सदर सतपाल सिंह ने बताया कि जवान 2013 बैच में भर्ती हुआ था। 2018 में उनकी नियुक्ति मथुरा हुई थी। जवान ने गोली मारकर खुदकसी कर ली है।