Move to Jagran APP

घर में घुसा मगरमच्‍छ, रस्सियों से बांध बड़ी मुश्किल से किया काबू

फतेहाबाद के धारापुरा गांव की घटना। यमुना में छोड़ा गया मगरमच्‍छ।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 10:43 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 10:43 AM (IST)
घर में घुसा मगरमच्‍छ, रस्सियों से बांध बड़ी मुश्किल से किया काबू
घर में घुसा मगरमच्‍छ, रस्सियों से बांध बड़ी मुश्किल से किया काबू

आगरा, जेएनएन। कोरोना वायरस के चलते देशभर में चल रहे लॉकडाउन में बना वातावरण जंगली जानवरों के मुफीद है। कहीं सड़कों पर नील गाय नजर आ रही हैं तो कहीं हिरनों के झुंड। कहीं मयूर दस्‍तक दे रहे हैं तो कहीं तेंदुए आबादी वाले इलाकों में आकर जानवरों को शिकार बना रहे हैं। आगरा में भी शनिवार सुबह ऐसा मामला आया कि गांव में मगरमच्‍छ घुस आया।

loksabha election banner

थाना फतेहाबाद के अंतर्गत गांव धारापुरा में शनिवार सुबह मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह पुत्र पुन्नी लाल सुबह पांच बजे अपने घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। तभी घर के पास ही मगरमच्छ को देखते ही घबरा गए और शोर मचा दिया। बलवीर सिंह की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ को रस्सी से बांध दिया और इसकी जानकारी वन विभाग फ़तेहाबाद को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने मगरमच्छ को यमुना नदी में ले जाकर छुड़वा दिया। इस इलाके में पूर्व में भी मगरमच्‍छ और अजगर निकलते रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.