Move to Jagran APP

Corruption in Agra: आगरा में कइयों ने बटोरी आय से ज्‍यादा संपत्ति, चार साल में 200 से ज्‍यादा आरोपितों पर शिकंजा

Corruption in Agra विजिलेंस ने आगरा जोन के आठ जिलों की जांच शासन को भेजी। आय से अधिक संपत्ति और विभागीय अनियमिताओं में भ्रष्टाचार की थीं शिकायतें। चार साल में यहां हुईं 140 जांचें। शासन से हरी झंडी मिलने पर कई और जाएंगे जेल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 07:44 AM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 07:44 AM (IST)
Corruption in Agra: आगरा में कइयों ने बटोरी आय से ज्‍यादा संपत्ति, चार साल में 200 से ज्‍यादा आरोपितों पर शिकंजा
आगरा में भ्रष्‍टाचार के मामलों की बीते चार साल में 104 जांच हो चुकी हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। सादाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप जांच में सही पाए जाने पर उनके खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की विचेचना के बाद साक्ष्यों के साथ विजिलेंस कोर्ट मेरठ में चार्जशीट प्रस्तुत की जाएगी। विजिलेंस में भ्रष्टाचार की शिकायतों का ग्राफ हर साल बढ़ा है।

loksabha election banner

विजिलेंस ने चार साल के दौरान आगरा जोन के आठ जिलों के विभिन्न विभागों के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार की 140 शिकायतों की खुली व गोपनीय जांच कीं। जिनकी रिपोर्ट उसने शासन को भेजी है। जिसमें करीब 200 लोग रडार पर हैं, जिनके खिलाफ शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद कार्रवाई हो सकती है।

विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा जांच वर्ष 2020-21 में करके उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी। इसमें सबसे ज्यादा मामले में आय से अधिक संपत्ति के हैं। जबकि दूसरे नंबरपर विभागीय अनियमितताओं के हैं। जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियो ने नियमों काे ताक पर रखकर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया। सादाबाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने भी यही किया था। दोनों ने जिला पंचायत के अनुमोदन से ज्यादा कार्य कराए। इसके बाद नियमों की अनदेखी करके इसका भुगतान भी करा दिया।

इन विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों की हुई हैं जांच

बेसिक शिक्षा विभाग, विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, जल निगम, नगर निगम, वन विभाग, डाक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा एवं स्वास्थ्य विभाग।

हर साल बढ़ा जांचों का ग्राफ

वर्ष        भ्रष्टाचार की जांच

2020-21      39

2019-20      32

2018-19      36

2017-18      33 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.