CoronaVirus: खानपान की आपकी ये आदत बना सकती है CoronaVirus का शिकार, ध्यान से समझ लें ये बातें
अधिक नमक का सेवन करता है इम्यूनिटी कमजोर। अदरक लहसुन और हल्दी को करें भोजन में शामिल। मुलेठी दालचीजी और बादाम से मजबूत होती है इम्यूनिटी।
आगरा, जागरण संवाददाता। एक मजबूत इम्यून सिस्टम किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए खान-पान के साथ ही जीवनशैली में भी बदलाव की जरूरत होती है।यह मौसम कोरोना वायरस के साथ ही अन्य कई प्रकार के संक्रमणों का भी है।डाइटीशियन निशा सक्सेना के अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कुछ खास खाद्य पदार्थों को शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।
- श्वेत रक्त कोशिकाएं यानि वाइट ब्लड सेल शरीर को सामान्य संक्रमणों और बीमारियों से बचाने का काम करती हैं। इन्हें बढ़ाने के लिए विटामिन सी को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। खट्टे फलों के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है।
- लहसुन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। इसलिए इसे अपने भोजन में ज्यादा इस्तेमाल करें।
- अदरक से खांसी, गले में खराश में आराम मिलता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
- हल्दी में एंटी अॉक्सीडेंट होता है, इसके सेवन से संक्रमण में आराम मिलता है। हल्दी ह्रदय रोग, कैंसर और अल्जाइमर रोगों को रोकने में भी मदद करती है।
- मुलेठी से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें एंटी वायरल गुण भी होते हैं, जो संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए दालचीनी भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम से भी बचाते हैं।मसाले के रूप में इसे सबि्जयों में डालें।
- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करें। इसमें विटामिन डी होता है।
- बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी व ई पाया जाता है।
- ग्रीन टी में एंटी अॉक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती है।
- संतरा, अंगूर, नींबू के साथ ही पपीपा भी खाना चाहिए। इसमें पोटेशियम और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं।
- सौंफ, काली मिर्च, जीरा, धनिया व सौंठ का पाउडर दो कप पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाए। इस काढ़े को दिन में दो बार पिएं।
इन चीजों को खाने से करें परहेज
- नमक अधिक खाने से इम्यूनिटी कम होती है।
- कच्ची सब्जी, कच्चा मांस खाने से बचें। अंडा भी उबाल कर ही खाएं।