CoronaVirus: ताजनगरी में हैं कोरोना के आठ गढ़, संभलकर रहें इन जगहों पर
संबंधित क्षेत्रों पर फोकस थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैंपलिंग। कंटेनमेट जोन से अब तक लिए जा चुके हैं 17 हजार सैंपल।
आगरा, अमित दीक्षित। जरा संभल कर, ताजनगरी में कोरोना के आठ गढ़ हैं। जहां अब तक 385 मरीज सामने आ चुके हैं। संबंधित क्षेत्रों में न जाएं या फिर कम से कम जाएं तो अच्छा है। अगर जाना पड़ रहा है तो बिना मास्क और छह फीट की दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें। कोरोना के गढ़ को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन लगातार फोकस कर रहा है। सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। वहीं कंटेनमेंट जोन में आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैंपलिंग कराई जा रही है। अब तक 17 हजार लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है।
इन बातों का रखें ध्यान
- संबंधित क्षेत्रों में न जाएं तो अच्छा है।
- दस साल से कम उम्र, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग घर में रहें तो अच्छा है।
- बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें
- घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं
- मुंह, आंख और नाक को कम से कम छूने का प्रयास करें
- छह फीट की दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करें।
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों या फिर बाजारों में जाने से बचें
- जेब में छोटा सेनिटाइजर रखें।
- नियमित अंतराल में हाथों को साबुन से धुलते रहें
- वस्तुओं को कम से कम छूने का प्रयास करें
82.7 फीसद है क्योर रेट
शनिवार को मरीजों के ठीक होने (क्योर रेट) की दर 82.7 फीसद थी। शुक्रवार को यह 82.63 फीसद थी।
4.3 फीसद पर पहुंचा सैंपल पॉजीटिविटी रेट
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में नौ फीसद रहा सैंपल पॉजीटिविटी रेट में तेजी से कमी आ रही है। शनिवार को रेट 4.3 फीसद रहा।
टूटा रिकॉर्ड, 93 सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन
आगरा में कंटेनमेंट जोन का रिकॉर्ड टूट गया है। अब तक सबसे अधिक 88 के आसपास कंटेनमेंट जोन थे। वहीं शुक्रवार को जिले में जोन की संख्या कुल 85 थी। शनिवार को यह संख्या बढ़कर 93 पहुंच गई। अब तक 175 जोन को बंद किया जा चुका है।
कोरोना के ये हैं गढ़
क्षेत्र का नाम, कुल मरीज
- कमलानगर, 38
- नगला पदी / कौशलपुर, 44
- एसएन/खटीपाड़ा, 74
- ग्यासपुरा/शाहगंज, 63
- नगला फकीर चंद, नगला छऊआ, नामनेर, 41
- ईश्वर नगर व रामबाग, 28
- आवास विकास एचपी वेस्ट, 69
- मंटोला / ढोलीखार, 28
- शहर में कोरोना के आठ ऐसे क्षेत्र हैं। जहां सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इनकी कुल संख्या 385 है।
प्रभु एन सिंह, डीएम