Move to Jagran APP

Murder Case in Agra: बेटे के सामने राजीनामा कर लिया, जाते ही कर दी मां की हत्या, पढ़ें आगरा का ये पूरा मामला

Murder Case in Agra बल्केश्वर में कूलर के विवाद में दंपती ने बेटों के साथ मिलकर की थी हत्या। हत्या में शामिल आरोपितों की तलाश में दबिश। श्रमिक कालोनी निवासी बीमा एजेंट कांता देवी का भूतल पर रहने वाले मान सिंह से विवाद चल रहा था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:20 PM (IST)
Murder Case in Agra: बेटे के सामने राजीनामा कर लिया, जाते ही कर दी मां की हत्या, पढ़ें आगरा का ये पूरा मामला
हत्या में शामिल आरोपितों की तलाश में दबिश।

आगरा, जागरण संवाददाता। बल्केश्वर की श्रमिक कालोनी में बुधवार की रात को कूलर के विवाद में महिला बीमा एजेंट पड़ोसी दंपती और उसके बेटों ने हत्या कर दी थी। पुलिस की विवेचना में सामने आया है कि आरोपितों ने महिला के बेटे के सामने राजीनामा कर लिया था। उसके नौकरी के लिए दिल्ली जाते ही मां व बहन को अकेला पाकर धावा बोल दिया। उसकी सरिया से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस हत्याकांड में आरोपित चारों लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

loksabha election banner

श्रमिक कालोनी निवासी बीमा एजेंट कांता देवी का भूतल पर रहने वाले मान सिंह से विवाद चल रहा था। मान सिंह अपनी छत पर रखा कूलर हटाने का दबाव कांता देवी पर बना रहा था।जबकि कांता देवी का कहना था कि मान सिंह ने अतिक्रमण करके छत बनाई हुई है। उन्होंने कूलर अपने कमरे की खिड़की पर रखा हुआ है। बुधवार की रात को मान सिंह उसकी पत्नी रेनू भाटिया और बेटों सिमरनजीत सिंह व हरवंश सिंह ने कांता देवी और उनकी बेटी दीक्षा सिंह पर हमला बोल दिया था।

कांता देवी के स्वजन ने बताया घटना से चार दिन पहले विवाद होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा था। घटना से तीन दिन पहले आरोपितों ने कांता देवी के बेटे विजय बालेचा के सामने राजीनामा कर लिया था। बेटा दिल्ली में एक कंपनी में काम करता है। उसके जाने के दूसरे दिन ही आरोपितों ने दोबारा हमला बोल दिया। कांता देवी के सिर पर सरिया मारकर उनकी हत्या कर दी। बेटी दीक्षा को भी घायल कर दिया। इंस्पेक्टर कमला नगर नरेंद्र शर्मा ने बताया हत्याकांड में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.