Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022: जनता की आवश्यकता के अनुसार कांग्रेस बनाएगी चुनाव घोषणा पत्र

UP Assembly Election 2022 12 सितंबर को सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में आगरा आ रही है समिति। अग्रसेन भवन लोहामंडी में विभिन्न वर्गों के लोगों से लिए जाएंगे सुझाव। पीएल पूनिया आराधना मिश्रा राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता सुप्रिया भी आएंगे साथ।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 08:27 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 08:27 AM (IST)
UP Assembly Election 2022: जनता की आवश्यकता के अनुसार कांग्रेस बनाएगी चुनाव घोषणा पत्र
उप्र कांग्रेस चुनाव घोषणा-पत्र समिति 12 सितंबर को आगरा आ रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए घोषणा-पत्र तैयार करेगी। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में उप्र कांग्रेस चुनाव घोषणा-पत्र समिति 12 सितंबर को आगरा आ रही है। सलमान खुर्शीद समिति के संयोजक हैं।

loksabha election banner

उप्र में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव को कमर कस ली है। जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही पार्टी, चुनाव घोषणा-पत्र बनाने के लिए भी जनता के बीच जा रही है। इसके लिए उप्र कांग्रेस चुनाव घोषणा-पत्र समिति बनाई गई है। यह समिति 12 सितंबर को आगरा आ रही है। सलमान खुर्शीद के अलावा राष्ट्रीय महासचिव पीएल पूनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता विधायक आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया, अमिताभ दुबे, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी आगरा आ रहे हैं। समिति महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लाेहामंडी में सामाजिक व व्यापारिक संगठनों, बुद्धिजीवी वर्ग, आगरा बार काउंसिल व किसान संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ जनता के सभी वर्गों से भेंट करेगी। घोषणा-पत्र तैयार करने को उनके सुझाव लिए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, भारत भूषण गप्पी, राम टंडन, विनोद बंसल, मुन्ना मिश्रा, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, अरविंद दौनेरिया, विराग जैन, विनोद जरारी, स्वरूप राम चंसौरिया, सीएम पाराशर आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समिति को उपयोगी सुझाव देने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.