Move to Jagran APP

आगरा में कांग्रेस ने शुरू किया संगठन सृजन अभियान, बूथ स्‍तर तक जोड़े जाएंगे लोग

कांग्रेस पूरे आगरा जनपद की जनसमस्याओं को एकत्रित करने के लिए वार्ड स्तर पर 20 दिन तक संगठन सृजन अभियान चला रही है। आगरा के सभी 108 वार्डों में अलग-अलग पदाधिकारियों की मदद से अब ये बैठकें होंगी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 03:02 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 03:02 PM (IST)
आगरा में कांग्रेस ने शुरू किया संगठन सृजन अभियान, बूथ स्‍तर तक जोड़े जाएंगे लोग
आगरा में मंगलवार को बूथ लेवल मीटिंग करते कांग्रेस शहर अध्‍यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्‍लू व अन्‍य।

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। डा बीआर आम्बेडकर सामुदायिक भवन छीपीटोला में वार्ड एक की बैठक की गई। अभियान 20 दिन तक चलेगा, इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

loksabha election banner

बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी अनिल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पूरे जनपद की जनसमस्याओं को एकत्रित करने के लिए वार्ड स्तर पर 20 दिन तक संगठन सृजन अभियान चला रही है। आगरा के सभी 108 वार्डों में अलग-अलग पदाधिकारियों की मदद से ये बैठकें होंगी। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने कहा कि आगरा में सभी 108 वार्डों में पूर्व में गठन किया जा चुका है। अब इनकी मदद से बूथ स्तर पर पहुंचने को बैठकों का आयोजन उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुरू किया गया है। वार्ड स्तर की बैठकों से निश्चित रूप से बूथ स्तर पर पहुंचकर पार्टी को एक मजबूत जन आधार मिलेगा। इसके लिए सभी कांग्रेसजनों को मेहनत करनी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.