Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष को रोका

सपा नेताओं को हेलीपैड से थाने ले गई पुलिस बेसहारा गोवंश से फसलों को बचाने संबंधी ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 06:05 AM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 06:05 AM (IST)
मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष को रोका
मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष को रोका

जागरण टीम, आगरा। बाह को जिला बनाने की मांग को लेकर महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहीं कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे मुख्यमंत्री के मंच की ओर बढ़ रही थीं, तभी दबोच लिया गया। वहीं क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की समस्या को लेकर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान परेशान हैं। उनकी फसलों को बेसहारा गोवंश उजाड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री को उनकी समस्या नहीं दिख रही। चर्चा में रहे बैनर, अटल का फोटो ही गायब

loksabha election banner

जागरण टीम, आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर बटेश्वर में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए जगह-जगह बैनर लगाए गए थे। इन पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व मंत्री तक के फोटो थे लेकिन जिस महान पुरुष की जयंती थी, उनका फोटो ही नजर नहीं आया। सभास्थल पर इसकी चर्चा भी रही। सभास्थल पर पहुंच, सांड़, पुलिसकर्मियों ने खदेड़ा

जागरण टीम, आगरा। सीएम के आगमन से 10 मिनट पहले सभा स्थल पर बेसहारा सांड़ आ आया। इस देख अफसर दौड़ पड़े। पुलिसकर्मियों ने भी लाठी चलाई तब वह भागा। गनीमत रही वह सभास्थल के अंदर नहीं पहुंचा। अन्यथा हादसा हो सकता था। मयूर नृत्य ने मोहा मन

जागरण टीम, आगरा। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व कलाकारों ने मयूर नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्कृत विद्यालय का बोर्ड ले गए अराजक तत्व

जागरण टीम, आगरा। बटेश्वर में पंडित अटल बिहारी बाजपेयी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय परमार्थ धाम संचालित है। मुख्य मार्ग पर इसका बोर्ड लगा था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले अराजक तत्व इसे ही उखाड़ ले गए। स्वजन ने कुलदेवी मंदिर पर किया हवन

जागरण टीम, आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री के स्वजन ने शनिवार को कुलदेवी के मंदिर पर हवन कर प्रसाद वितरण किया। अश्वनी वाजपेयी, राकेश वाजपेयी, सचिन वाजपेयी शामिल रहे। फोटो गैलरी का अवलोकन, मंदिर में नहीं गए सीएम

जागरण टीम, आगरा। निर्धारित समय से करीब 40 मिनट देरी से बटेश्वर पहुंचे सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के राजनीतिक जीवन से जुड़ी फोटो गैलरी का अवलोकन किया। वहीं हालांकि वे ब्रह्मालाल जी मंदिर नहीं गए। उनके पूजा अर्चना करने की संभावना के मद्देनजर मंदिर सफाई की गई थी। मंदिर परिसर में कालीन भी बिछाया गया था। मंदिर परिसर व सभास्थल के आसपास दुकानें रहीं बंद

जागरण टीम, आगरा। सीएम के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में बनीं पूजा-सामग्री की दो दर्जन दुकानों को ऐहतियातन शनिवार को बंद करा दिया गया था। सभास्थल के आसपास की दुकानें भी बंद रहीं। नेताओं के समर्थन में नारेबाजी

जागरण टीम, आगरा। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभास्थल पर पहुंचे भाजपा नेताओं के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस अधिकारी ने माइक से दोनों को शांति बनाए रखने की अपील की, तब जाकर वे शांत हुए। तीन घंटे फंसे रहे ग्रामीण

जागरण टीम, आगरा। बटेश्वर से होकर कलींजर, सियाइच, बुढ़ौरा, भरतार, कल्यानपुर के ग्रामीणों को तीन घंटे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा की ²ष्टि से आवागमन रोका गया था। शरारतियों ने फाड़ दिए बैनर

जागरण टीम, आगरा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने बड़ी संख्या में मंदिर से लेकर सभास्थल तक स्वागत के बैनर लगवाए। सभा समाप्ति के बाद शरारतियों ने उन्हें डंडे से फाड़ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.