Move to Jagran APP

Taj Rang Mahotsav: ताज रंग महोत्‍सव में बिखर रहे अलग अलग संस्‍कृतियों के रंग

शहर की शख्सियतों को किया गया सम्मानित-कलाकारों ने प्रस्तुतियों से जमाया रंग। गुरुवार को सुबह निकाला गया रंग जुलूस। मार्ग में कलाकारों का स्‍थानीय नागरिकों ने किया जोरदार स्‍वागत। नृत्‍य प्रस्‍तुतियों से कलाकारों ने मोहा सभी का मन। डा. संजीव किशोर को ललित कला शिरोमणि से सम्मानित किया गया।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 05:28 PM (IST)
Taj Rang Mahotsav: ताज रंग महोत्‍सव में बिखर रहे अलग अलग संस्‍कृतियों के रंग
ताज रंग महोत्‍सव के अंतर्गत रंग जुलूस निकालते कलाकार।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताज रंग महोत्सव में अलग अलग संस्‍कृतियों के रंग बिखर रहे हैं। भारतीय परिधानों के साथ अलग अलग लोक कलाओं की प्रस्‍तुति मन मोह रही है। गुरुवार दोपहर देश के विभिन्‍न प्रांतों से आए कलाकारों ने रंग यात्रा का आयोजन किया। स्‍थानीय नागरिकों ने कलाकारों का मार्ग में भव्‍य स्‍वागत किया। इससे पहले बुधवार शाम को यहां फैशन शो हुआ था। इससे पूर्व दिन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी शहर की शख्सियतों को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

सानवी गोयल ने अर्द्ध-शास्त्रीय नृत्य, रायना दुबे ने शास्त्रीय नृत्य, वैष्णवी शर्मा ने भरत नाट्यम, ऊर्जा गुप्ता ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। वाराणसी के कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। संतोष सिंह, अंकित जैसवाल, अमित मिश्रा ने गजलें सुनाईं। शाम को आइआइएफटी के निदेशक विनीत बवानिया के निर्देशन में भारतीय परिधानों से सजा फैशन शो हुआ। मुख्य आकर्षण अभिनेत्री शिवांकिता दीक्षित, कोरियोग्राफर धनंजय कुकरेती, शुभि भटनागर, मिस देहरादून सुमन जोशी रहीं। डा. संजीव किशोर गौतम को ललित कला शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया। महंत योगेश पुरी, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, मानसी चंद्रा, डा. आनंद टाइटलर, डा. राहुल राज, दीपक कालरा, अनिल कुमार सिंह, प्रमोद बंसल, आरके सिंह, चंद्रपाल सिंह, टोनी फास्टर आदि मौजूद रहे।11 को महिला गौरव सम्मान: रामलता गुप्त करुणेश की स्मृति में डा. कमलेश नागर, स्वतंत्रता सेनानी सरोज गौरिहार, शांति नागर, डा. मंजू गुप्ता, प्रतिभा जिंदल, डा. मधु भारद्वाज, हृदेश चौधरी, रीना सिंह, डा. शशि तिवारी, डा. मधु शर्मा, प्रतिभा तलेगांवकर को महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।नवरत्न अवार्ड: रंगकर्मी दयाल प्यारी शर्मा की स्मृति में डा. भानु प्रताप सिंह, डा. चित्रा राज, शिवांकिता दीक्षित, ममता धवन, वीना अग्रवाल, महेंद्र पाल, संजय तोमर, सविता कालरा, विनीत बवानिया को नवरत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।कला गौरव सम्मान: पं. केशव तलेगांवकर की स्मृति में हास्य कवि पवन आगरी, अजय सारस्वत, सचिन शुभ शर्मा, नमिता वाजपेयी, मनोज कोहली, विजयलक्ष्मी शर्मा, शीतल उप्पल, बुलबुल उप्पल, देवराज राजपूत को कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। महोत्सव के समन्वयक बंटी ग्रोवर और संयोजक अलका सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह नाै बजे शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम से रंग जुलूस निकला। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए यह शाहगंज गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.