आगरा कलक्ट्रेट पहुंचे CM, गृहमंत्री संग कर रहे वीडियो कांफ्रेंसिंग Agra News
व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने आगरा आए हैं सीएम योगी। एमजी रोड पर रोका गया आवागमन।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 01:13 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 01:13 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच चुके हैं। खेरिया एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से उतरने के बाद सीएम सीधे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां स्टेट डॉट एनआइसी सभागार में गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश सहित देशभर के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग कर रहे हैं।
शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा कलक्ट्रेट पहुंच गए। उनके कार्यक्रम के चलते एमजी रोड पर आवागमन रोक दिया गया है। एनआइसी के बाहर कड़ा पहरा लगा हुआ है। एक घंटे तक वीडिेयो कांफ्रेंसिंग चलेगी। इसके बाद सीएम एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें