Move to Jagran APP

Holi in Braj: होली के रंग में रंग गया बरसाना, सीएम का हो रहा इंतजार

ब्रह्मांचल पर्वत पर बने जलपान गृह का भी लोकार्पण करेंगे सीएम। एक दिन पहले ही अफसरों ने डाल दिया था डेरा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 11:32 AM (IST)
Holi in Braj: होली के रंग में रंग गया बरसाना, सीएम का हो रहा इंतजार
Holi in Braj: होली के रंग में रंग गया बरसाना, सीएम का हो रहा इंतजार

आगरा, जेएनएन। मंगलवार से श्री जी धाम बरसाना आस्था और श्रद्धा के बीच होली के रंग में सराबोर हो गया। सुबह से ही होली पर श्रद्धालु पहुंंचने लगे। सुबह के साढ़े दस बजे तक मयूर नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकारों की टोली पहुंच चुकी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इंतजार हो रहा है।

loksabha election banner

लाडि़लीजी का मंदिर ढोल नगाड़ों से मंदिर गुंजायमान है। सुबह मंदिर में भक्तों की भीड़ थी। मंदिर परिसर को अब योगी के आने से पहले खाली कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री राधा बिहारी इंटर के हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से सीधे लाडली जी के मंदिर पहुंचेंगे। यहां ब्रह्मनाचल पर्वत पर बने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के जलपान ग्रह का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बाद वह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित रंगोत्सव में शरीक होंगे। यहां सीएम जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। मुख्यंमत्री यहाँ माता जी गोशाला में स्थित पशु चिकितशालाय का लोकार्पण करेंगे।

चाक चौबंद है सुरक्षा

मथुरा जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन का विस्तृत कार्यक्रम सोमवार को देर शाम आया, लेकिन दोपहर में ही अफसरों को आगमन के संकेत मिल गए थे। ऐसे में अफसर कार्यक्रम स्थलों की और दौड़ते रहे। बरसाना में अफसरों ने डेरा डाला और प्रशासन और पुलिसकर्मियों के बीच ड्यूटी निर्धारित की गई।

हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अफसरों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ बरसाना, वृंदावन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। 24 फरवरी 2018 को भी सीएम योगी आदित्यनाथ लठामार होली देखने बरसाना आए थे। लेकिन भीड़ के दबाव को देख बिना मंदिर में दर्शन किए ही वह वापस लौट गए।

इस बार लठामार होली से एक दिन पहले लड्डू होली में वह बरसाना आ रहे हैं। लाड़िली जी मंदिर पर दर्शन करने के बाद वह ब्रह्मांचल पर्वत पर बन रहे सरकारी जलपान गृह का लोकार्पण भी करेंगे।

इसके बाद राधाबिहारी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा की गोशाला भी जाएंगे। यहां सीएम श्रीश्याम लक्ष्मी गो चिकित्सालय व अनुसंधान केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम गोशाला में ब्रज के संतों से भी मिलेंगे। सोमवार को डीएम ने श्री जी मंदिर के साथ ही माता जी गोशाला, राधा बिहारी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उनके साथ एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ नितिन गौड़, एमवीडीए उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ट्रैफिक ब्रजेश कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.