Move to Jagran APP

बांके बिहारी की शरण में पहुंचे सीएम योगी, सांसद हेमा भी रहीं साथ

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सुबह 11.40 बजे किए मंदिर में दर्शन। आम श्रद्धालुओं के लिए गेट एक से प्रवेश को बंद कर दिया गया था।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 12:36 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 12:36 PM (IST)
बांके बिहारी की शरण में पहुंचे सीएम योगी, सांसद हेमा भी रहीं साथ
बांके बिहारी की शरण में पहुंचे सीएम योगी, सांसद हेमा भी रहीं साथ

आगरा, जेएनएन। सूबे के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ सोमवार को सुबह करीब 11.40 बजे मथुरा लोकसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार बनी सांसद हेमामालिनी और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के संग ठाकुर बांके बिहारीजी की शरण में पहुंचे। दर्शन कर बांके बिहारी से अपनी मनोकामना पूर्ण होने का भी आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री को सुबह 11.5 बजे ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचना था, लेकिन वे करीब 35 मिनट की देरी से मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आम श्रद्धालुओं के लिए गेट एक से प्रवेश को बंद कर दिया गया था। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई। ये कदम पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से उठाया। आम श्रद्धालु प्रसाद, भोग और पुष्पमाला भी ठाकुरजी को अर्पित नहीं कर पा रहेे थे।

loksabha election banner

करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी काेे निहारा और पूजा अर्चना कर राजभोग की आरती के भी दर्शन किए। पूजा अर्चना सेवायत रजत गोस्वामी ने कराई। 12.01 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी, सांसद हेमामालिनी और श्रीकांत शर्मा दर्शन कर मंदिर से बाहर निकल गए थे। सांसद ने भी अपनी जीत के लिए बांके बिहारीजी से प्रार्थना की।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वृंदावन पहुंचे और पवनहंस के हैलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे। उनको सांसद हेमामालिनी ने हैलीपैड से रिसीव किया। मंदिर तक के रास्तों पर सुरक्षा बल तैनात किया गया। यातायात रोक दिया गया। राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत हुई। मथुरा मार्ग, पानी गांव मार्ग, छटीकरा मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक वाहन खड़े रहे। मुख्यमंत्री के हैलीपैड पहुंचने के साथ ही यातायात को सामान्य कर दिया गया।

मुख्यमंत्री के वृंदावन से रवाना होते ही मथुरा में पुलिस बल सतर्क हो गया। कलक्ट्रेट परिसर से लेकर सेठ बीन पौद्दार इंटर कॉलेज तक सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कदम-कदम पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.