Move to Jagran APP

आगरा को चमकाएंगे, कूड़ा नहीं फैलाएंगे, लोगों को समझाएंगे

स्वच्छता का अलख जगाती रैली का आयोजन, आगरा कॉलेज से निकाली गई, पट गया एमजी रोड, स्वच्छता का नारा किया बुलंद

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:00 AM (IST)
आगरा को चमकाएंगे, कूड़ा नहीं फैलाएंगे, लोगों को समझाएंगे
आगरा को चमकाएंगे, कूड़ा नहीं फैलाएंगे, लोगों को समझाएंगे

आगरा (जागरण संवाददाता): दो किमी लंबी रैली। हर हाथ में स्वच्छता की अलख जगाती तख्ती। जुबां पर ताजनगरी को स्वच्छ बनाने के नारे। सोमवार सुबह शहर स्वच्छता की जागरूकता को नई इबारत लिखने सड़कों पर उतरा।

loksabha election banner

स्वच्छता का नारा बुलंद किया नगर निगम ने। विशेष स्वच्छता रैली में स्कूलों के बच्चों से लेकर महिलाएं, बूढ़े और जवानों के कदम से कदम मिलाने को स्वयं सेवी और सामाजिक संगठन भी साथ रहे। साढ़े आठ बजे रैली निकालने का समय था। आगरा कॉलेज में आठ बजे से भीड़ जुटने लगी। दस बजे हजारों की भीड़ से कॉलेज मैदान पट गया। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के आने में देरी हुई तो मेयर नवीन जैन ने झंडी दिखा रैली रवाना की। रैली के आगे बैंड चले तो पीछे बच्चे। उसके पीछे धर्मगुरु भी रैली की शोभा बढ़ाते रहे। रैली एमजी रोड से संजय प्लेस होते हुए नगर निगम परिसर पहुंची। यहां सभा के बीच समापन हुआ। हजारों की भीड़ देख नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी समापन समारोह में गदगद हो गए।

ये रहे शामिल

एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के संयोजन में स्कूली बच्चों ने शिरकत की। इसके अलावा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय, पार्षद, सफाई कर्मचारी, भारत विकास परिषद, लायंस क्लब के अलावा बड़ी संख्या में स्वयं सेवी और सामाजिक संगठन भी शामिल रहे।

ये रहे मौजूद

कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक जीएस धर्मेश, चौधरी उदयभान, रामप्रताप चौहान, जगन प्रसाद गर्ग, विधायक हेमलता दिवाकर, डीएम एनजी रविकुमार, अप्सा अध्यक्ष सुशील गुप्ता, सचिव गिरधर शर्मा, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

रैली के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया। स्वच्छता पर आधारित नृत्य के साथ ही विशेष गीत के जरिए अलख जगाई गई।

क्या बोले जनप्रतिनिधि

स्वच्छता को लेकर इतनी बड़ी रैली निकाल शहर के लोगों ने नई इबारत लिखी है। लोगों में साफ-सफाई को लेकर पहले से अधिक जागरूकता आई है।

एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छता का जो संदेश दिया था, उसे लोगों ने अपने जेहन में उतारना शुरू कर दिया है। आज रैली में उमड़ी भीड़ इसका नतीजा है।

चौधरी उदयभान, विधायक फतेहपुरी सीकरी।

हमें अपने घर और आसपास की सफाई की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी। हमें सफाईकर्मियों के भरोसे नहीं रहना है, असल मायने में स्वच्छता की अलख तभी जगेगी।

रामप्रताप चौहान, विधायक एत्मादपुर।

प्रधानमंत्री ने जो स्वच्छता का सपना देखा था, अब उसे लोग साकार करने में जुटे हैं। रैली ने इस बात को साबित भी कर दिया है।

जीएस धर्मेश, विधायक कैंट।

ग्रामीण इलाकों में भी लोग जागरूक हुए और अपने घर के साथ ही घर के सामने के स्थान को भी खुद ही साफ करते हैं।

हेमलता दिवाकर, विधायक आगरा ग्रामीण।

जुटी भीड़ ने साबित कर दिया है कि आगरा शहरवासी स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं। जब सब अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तो क्लीन के साथ ही ग्रीन आगरा भी बनेगा।

नवीन जैन, मेयर ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.